Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

आगरा कैंट में स्टेशन मास्टर पर हमला गंभीर कृत्य, RPF के आरोपी जवान बर्खास्त किये जाये : UMRKS

PRAYAGRAJ. उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) ने आगरा कैंट स्टेशन पर रविवार को घटित घटना को निंदनीय और अस्वीकार्य बताया है. संघ के महामंत्री रूपम पाण्डेय ने बयान जारी कर कहा कि आरपीएफ इस बात को भूल गई कि वह हमारी व्यवस्था में है, हम उनकी व्यवस्था में नहीं है. वह हमारी सुरक्षा और हमारे साजो सामान की सुरक्षा के लिए रेल में तैनात किए गए हैं, ना की हमसे संघर्ष करने के लिए.

दिन-प्रतिदिन RPF (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) के अधिकारी जवान मर्यादा भूलते जा रहे. स्टेशन मास्टर पूरे स्टेशन का व्यवस्थापक होता है. उसकी व्यवस्था में आरपीएफ पोस्ट से लेकर सीआईटी कार्यालय, बुकिंग कार्यालय, रिजर्वेशन कार्यालय, पार्सल कार्यालय यहां तक की पूरे स्टेशन होता है. सबका उत्तरदायित्व के अलावा ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी भी स्टेशन मास्टर की होती है.

Agra Cantt स्टेशन पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, RPF अधिकारी-जवानों ने डिप्टी एसएस को घसीटकर पीटा, वीडियो वायरल…

उसी स्टेशन पर स्टेशन मास्टर के साथ जघन्य कृत्य की उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ घोर निंदा करता है. रूपम पांडेय ने कहा कि इस मामले में तत्काल प्रभाव से गंभीर अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. आरोपियों को बर्खास्त किया जाये. ऐसा नहीं किया गया तो वह दिन दूर नहीं जब कर्मचारियों के बाद अधिकारी के ऊपर हमले होंगे.

उन्होंने बयान जारी कर प्रशासन से अपील की है कि रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के आरोपी जवानों पर श्रमिक व रेल हित में अभिलंब कड़ी कार्रवाई की जाये अन्यथा संघ अपनी ओर से कड़े कदम उठाने को बाध्य होगा.

Agra Cantt स्टेशन पर खाकी को शर्मसार करने वाले RPF के दो ASI समेत चार लोग सस्पेंड, जांच कमेटी गठित

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) के महामंत्री रूपम पाण्डेय ने कहा कि प्रयागराज मुख्यालय में उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद चारों आरोपियों को सरस्पेंड किया गया है और जांच के बाद नौकरी से बाहर करने का आश्वासन भी मिला है. इस मौके पर उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के मंडल मंत्री बंसी बदन झा, एके दीक्षित और शाखा, मंडल के तमाम पदाधिकारी पीड़ित के साथ है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...

आरपीएफ-जीआरपी

संवेदनशील इलाके में नियम तोड़ अकेले तैनात था जवान राजेश मिश्रा, मौत के बाद सुरक्षा मानकों पर उठे गंभीर सवाल Ranchi. रांची के नामकुम...

न्यूज हंट

S&T कर्मचारियों की एकजुटता रंग लाई! IRSTMU के ‘डिमांड डे’ के बाद रेलवे बोर्ड ने जारी की टेक्नीशियन भर्ती की अधिूसचना  NDLS. भारतीय रेलवे के...