Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

दुःखद समाचार : भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक शुक्ला की धर्मपत्नी का निधन, शोक की लहर

Lucknow/New Delhi. भारतीय मजदूर संघ (BRMS) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं रेलवे प्रभारी अशोक कुमार शुक्ला की धर्मपत्नी का आज सायं 5:00 बजे आकस्मिक निधन हो गया. वे पिछले कुछ समय से लीवर कैंसर पीड़ित थीं. उनका इलाज मैक्स हॉस्पिटल, लखनऊ में चल रहा था.

तीन दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां उन्होंने शनिवार की शाम अंतिम सांस ली. इस सूचना से रेलवे मजदूर संघ और उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ सहित रेल कर्मचारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

कैंसर से संघर्ष के बावजूद चेहरे पर मुस्कान बिखेरती थीं ‘माता जी’

संगठन के सदस्यों और शुभचिंतकों ने उन्हें याद करते हुए कहा कि पूज्य माता जी कैंसर जैसी गंभीर और दर्दनाक बीमारी से ग्रसित होने के बावजूद बेहद जीवंत थीं. वे विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन के सदस्यों और मिलने वालों के चेहरे पर मुस्कुराहट बिखेरना नहीं भूलती थीं. आज उनका इस तरह सबको रोता हुआ छोड़कर परमधाम चले जाना पूरे मजदूर संघ परिवार के लिए एक गहरी और भावुक क्षति है.

भारतीय रेलवे मजदूर संघ परिवार ने जताया गहरा शोक

इस अपूरणीय क्षति पर भारतीय मजदूर संघ और उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ परिवार सहित रेलकर्मियों में गहरा शोक जताया है. संगठन के पदाधिकारियों ने संयुक्त शोक संदेश में कहा: कि इस अत्यंत कठिन और दुःखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं अशोक कुमार शुक्ला और उनके परिजनों के साथ हैं.

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शाश्वत शांति प्रदान करें. ईश्वर शोक संतप्त परिवार को असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल दें.

उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री रूपम पाण्डेय ने अशोक कुमार शुक्ला की धर्मपत्नी की देहवासान की खबर को दुखदाई बताया है. उन्होंने बयान जारी कर कहा कि माता जी कैंसर जैसी गम्भीर बीमारी से ग्रसित होने के बावजूद सभी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने से बाज नहीं आती थी. आज वह सबको छोड़कर परमधाम चली गई.

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

इससे पहले अपुष्ट सूचना के कारण अनजाने में गलत समाचार प्रकाशन की त्रुटि के लिए ‘रेलहंट’ प्रबंधन और संपादक पाठकों से क्षमा प्रार्थी हैं.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...