BHOPAL. मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार शाम एक अफवाह ने बड़े रेल हादसे को जन्म दे दिया. खजुराहो से उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में अचानक आग लगने की अफवाह फैल गई. इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी. ट्रेन की चेन खींचकर कुछ यात्री जान बचाने के लिए नीचे कूदकर पास की पटरी पर खड़े हुए, तभी दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आ गये. दर्दनाक हादसे में एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी है.
घटना हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच की है, जिसके बाद पूरे रेल प्रशासन में खलबली मच गई है. हालांकि पुलिस पुलिस और रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. बताया जाता है केि रविवार को खजुराहो से चलकर झांसी होकर इंटरसिटी एक्सप्रेस उदयपुर जा रही थी. दोपहर करीब 4 बजे ट्रेन मुरैना पार करने के बाद हेतमपुर-घेर
स्टेशन के बीच पहुंची. तभी आग लगने की अफवाह फैलने के बाद चेन पुलिंग की गई.
चश्मदीदों की माने तो ट्रेन रुकने के बाद कुछ यात्री नीचे उतर गए. इसी दौरान आगरा की ओर से मुरैना-ग्वालियर होकर झांसी जा रही पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, पटरी किनारे खड़े लोग इसकी चपेट में आ गए.
मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज सिंह ने मीडिया को बताया कि शाम करीब सवा चार बजे मंडल के हेतमपुरधौलपुर रेलखंड में गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो – उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच (इंजन से दूसरा कोच) में चेन पुलिंग से गाड़ी रुकी थी. गाड़ी के रुकने के दौरान कुछ यात्री ट्रेन से उतरकर पस की रेल लाइन पर चले गए. इसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही फिरोजपुर-सिवनी पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से कुछ यात्रियों के हताहत होने की सूचना है. रेलवे प्रशासन प्रभावित यात्रियों के परिजनों को सहयोग करने में जुटा है. मामले की जांच की जा रही है.
- 12 साल में 5.5 लाख से ज्यादा नौकरियां, संसद में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पेश की रिपोर्ट, UPA दौर से की तुलना - July 30, 2026
- गपशप : ‘3 महीने का हरिद्वार कमबैक!’ चक्रधरपुर में SER विजिलेंस का ‘ऑपरेशन गंगाजल’ हुआ फेल! - July 30, 2026
- डांगुवापोसी में अन-लोडिंग का ‘अवैध’ खेल, दिन के उजाले में उतार जा रहा ‘आयरन ओर’, RPF का संदिग्ध मौन! - July 29, 2026















































































