Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

वाराणसी क्रू लाॅबी में प्रदर्शन कर मजदूरों को दी श्रद्धांजलि, लोको पायलटों की समस्याओं पर मंथन

Varanasi. अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर, श्रमिक एकता, अधिकारों की रक्षा तथा बेहतर कार्य परिस्थितियों के संकल्प को सशक्त करने के दावे के साथ संयुक्त क्रू लाबी वाराणसी में विरोध प्रदर्शन किया गया. इस दौरान दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजलि दी गयी.

धरना प्रदर्शन में लाॅबी में व्याप्त अव्यवस्थाओं, मनमानी, अवकाश पर अनावश्यक रोक, भ्रष्टाचार, कर्मचारियों की कमी समेत दूसरे ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गयी और इसके खिलाफ आवाज बुलंद की गयी.

प्रदर्शन के दौरान लोको के पायलट के ( 16+30) घंटा रेस्ट. दो रात्रि से ज्यादा ड्यूटी, एक्सप्रेस ट्रेन में अधिकतम 6 घंटे ड्यूटी देने को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया. विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता ओपी विश्वकर्मा ने की. इस मौके पर केपी यादव, रविंद्र कुमार, एसएस हांडा, आदर्श, ललित, रंजीत, सच्चिदानंद, बिनोद, रौशन उत्कर्ष आदि उपस्थित रहे.

प्रेस विज्ञप्ति

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...