Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, October 22
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » ऑल इंडिया डिमांड डे पर एकजुट दिखे SERMU के नेता, विभागवार यूनियन गठन से हो रहे बिखराव पर जतायी चिंता
    रेल यूनियन

    ऑल इंडिया डिमांड डे पर एकजुट दिखे SERMU के नेता, विभागवार यूनियन गठन से हो रहे बिखराव पर जतायी चिंता

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskFebruary 2, 2026
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • यूनियन के आपसी मतभेद को पाटने का प्रयास, तिहाई का आकड़ा नहीं जुटा सके यूनियन नेता 

    CHAKRADHARPUR. ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआइआरएफ) के आह्वान पर चक्रधरपुर रेलमंडल के मुख्यालय भवन के समीप दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन (SERMU) ने ऑल इंडिया डिमांड डे मनाया. 17 सूत्री मांगों के समर्थन में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में यूनियन नेताओं में लंबित मांगों को लेकर एकजुटता जताने का प्रयास किया. यह आह्वान महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा की ओर से किया गया था, जिसके समर्थन में देश भर धरना प्रदर्शन आयोजित किये गये.

    मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह के नेतृत्व में केंद्रीय एवं शाखा स्तर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में रेलकर्मियों की समस्याओं व मांगों पर नेताओं ने विचार रखे. प्रदर्शन में दिलचस्प बात यह रही कि विगत कुछ महीनों से आपसी टकराव के बावजूद केंद्रीय पदाधिकारी शिवजी शर्मा अपनी टीम के साथ मंडल संयोजक एमके सिंह के अगुवाई वाले कार्यक्रम में मौजूद दिखे.  हालांकि इसके बावजूद प्रदर्शन में रेलकर्मियों की उपस्थिति में तिहाई का आकड़ा यूनियन नेता नहीं जुटा सके.

    मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष और एआइआरएफ नेता शिवजी शर्मा ने इस मौके पर रेलकर्मियों के हितों की रक्षा के लिए एआइआरएफ और मेंस यूनियन ने लंबे संघर्ष को याद किया. कहा कि AIRF के संघर्ष के परिणामस्वरूप आज रेलकर्मियों को उनके अधिकार प्राप्त हुए हैं.कहा कि मेंस यूनियन सभी विभागों के कर्मचारियों की मांगों को मजबूती से उठा रही है, लेकिन सरकार इन मांगों को आसानी से मानने वाली नहीं है. ऐसे में रेलकर्मियों को एकजुट और संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है, ताकि अपनी मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जा सके.

    JHARSUGUDA : रनिंग रूम शराबखोरी कांड के आरोपी को मिली SERMU रनिंग ब्रांच की कमान !

    शिवजी शर्मा ने कहा कि रेलवे में विभागवार यूनियन बनने से कर्मचारियों में बिखराव हो रहा है, जिसका सीधा लाभ सरकार और रेलवे प्रशासन को मिल रहा है. उन्होंने संघर्ष के खिलाफ हर लड़ाई को मिलकर लड़ने की बात जरूर कही लेकिन संकेत भी दिया कि यूनियन के भीतर के मदभेद रेल प्रशासन को ही बूस्ट करने का काम करते है. इससे रेलकर्मियों की बुनियादी सुविधाओं की लड़ाई को बड़ा धक्का लगता है.

    प्रदर्शन में मंडल संयोजक एमके सिंह ने आपसी सहयोग के साथ हर लड़ाई को मिलकर लड़ने का आह्वान किया. उन्होंने रेलकर्मियों से यूनियन को सहयोग करने और उनकी मांगों को यथासंभव प्रशासन के सामने रखने की बात कही. डिमांड डे कार्यक्रम में सीओबी जवाहर लाल, अजय कुमार सिंह, राजेश कुमार, अजय राय, रमाशंकर, संजय पाठक, संजय सिंह के अलावा चक्रधरपुर, टाटानगर, आदित्यपुर, बंडामुंडा एवं राउरकेला से ब्रांच पदाधिकारी उपस्थित हुए थे.

    17 मांगों को लेकर किया गया प्रदर्शन, जाने क्या है मांगें  

    एआइआरएफ की प्रमुख मांगों में आठवां वेतन आयोग लागू करने, जोखिम एवं कठिन ड्यूटी भत्ता देने, ट्रैक मेंटेनर को ग्रेड पे 4200 देने, एलडीसीइ सभी के लिए लागू करने, प्वाइंटमैन को चार ग्रेड पे देने, ग्रेड-1 एवं ग्रेड-2 टेक्नीशियन का विलय करने, महिला कर्मचारियों के लिए विभाग परिवर्तन की सुविधा लागू करने, लोको पायलट एवं ट्रेन मैनेजर को बढ़ा हुआ किलोमीटर भत्ता अविलंब देने, कैडर पुनर्गठन को शीघ्र अंतिम रूप देने, नयी ट्रेनें व नयी लाइनों के साथ नए पद सृजित करने, पेट्रोलिंग ड्यूटी में दो कर्मचारियों की व्यवस्था तथा दूरी 20 किलोमीटर से घटाकर 12 किलोमीटर करने, लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर को ग्रेड पे 4600 एवं 4800 देने, माता-पिता को प्रिविलेज पास देने, वास्तविक बेसिक वेतन पर बोनस देने तथा सभी विभागों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने जैसी मांगें शामिल हैं.

    17-point charter of demands All India Demand Day All India Railwaymen's Federation (AIRF) Chakradharpur railway division headquarters demonstrate unity General Secretary Shiv Gopal Mishra pending issues Protest protests across the country South Eastern Railway Men's Union (SERMU) support of the demands union leaders
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKGP DIV : स्टेशन मास्टर और ट्रेन मैनेजर में तकरार, चार्ज देने से पहले ही रिलीव दिखा दिये गये गार्ड साहब !  
    Next Article ECR : पूर्व मध्य रेलवे के विधुत विभाग का नया कारनामा, मैदान में बिना काम के करोड़ों का भुगतान!
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    रेल यूनियन

    रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा: ’12 घंटे नहीं, 8 घंटे की ड्यूटी दो’, सीवान में सुरक्षा सेमिनार के दौरान उठी बोनस और कैडर री-स्ट्रक्चरिंग की मांग

    September 30, 2026
    रेल यूनियन

    रेलवे में बड़े आंदोलन की आहट: 5 नवंबर को ‘टूल डाउन’ पर जा सकते हैं सिग्नल और टेलीकॉम कर्मचारी, ठप पड़ सकती हैं ट्रेनें

    September 29, 2026
    Latest Posts

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026

    दक्षिण पूर्व रेलवे का नया गणित: 7 घंटे का ब्लॉक = 28 घंटे की कछुआ चाल, बंडामुंडा में इंजीनियरों ने रचा इतिहास!

    October 18, 2026

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026

    BILASPUR: RPF DG के जाते ही SECR जोन में ध्वस्त हुई व्यवस्था, रणक्षेत्र बना प्लेटफार्म, वेंडरों के दो गुट भिड़े

    October 16, 2026

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group