Lucknow. लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेडियम में ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (AIRF) के 101वें महाधिवेशन में भोजपुरी का जलवा सिर चढ़कर बोला. यहां एक चर्चित गाने पर थिरकने से महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा खुद को खुद को नहीं रोक सके. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है. इसमें मंच पर महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा और दूसरे यूनियन नेता भोजपुरी गीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं. हालांकि रेलहंट वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है.
वीडियो लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन में आयोजित ऑल इंडिया रेलवेमेन्स फेडरेशन (AIRF) के 101वें महाधिवेशन का बताया जा रहा है. इसमें भोजपुरी गीत पर यूनियन नेताओं संग महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा भी थिरकते नजर आ रहे हैं. वीडियो के वायरल होने के साथ ही विपक्षी यूनियनों ने AIRF नेताओं पर तीखी टिप्पणी शुरू कर दी है.
UMRKS संघ के महामंत्री रुपम पांडेय ने वीडियो पर टिप्पणी करते हुए जारी बयान में कहा कि यह महाधिवेशन गरिमा खोकर तमाशा बनकर रह गया है. जहां देश भर से आए लाखों रेलकर्मी पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली और निजीकरण जैसे गंभीर मुद्दों पर ठोस रणनीति की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं यूनियन के मंच से फूहड़ मनोरंजन और ‘ठुमकों’ का प्रदर्शन किया गया.
ECR : करोड़ों के टेंडर मिस-मैनेजमेंट के बीच PCEE का दूसरी बार तबादला, चौकड़ी की बेचैनी बढ़ी !
इस प्रदर्शन ने रेलवे की गौरवशाली कार्यसंस्कृति को कलंकित किया है. एक तरफ कर्मचारी अपने भविष्य को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर नेतृत्व की यह ‘नैतिक विफलता’ संगठन की विश्वसनीयता पर बड़े सवाल खड़े करती है. अगर यही हाल रहा तो अधिवेशन नीतिगत बदलाव लाने की जगह गैर-जिम्मेदाराना परंपराओं के कारण विवादों में घिर गया है.
लखनऊ में AIRF के 101वें महाधिवेशन के साथ ही चारबाग रेलवे स्टेडियम में NRMU का 77वां वार्षिक महाधिवेशन भी आयोजित किया जा रहा है. इसमें देश भर समर्थित यूनियन के आला नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में रेलकर्मी हिस्सा ले रहे हैं.
- ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल! - September 14, 2026
- ‘ट्रेन लेट हो तो क्या, माल तो टाइम पर पहुंचा!’, जाने …क्या है भारतीय रेलवे का ‘5.4% वृद्धि लोडिंग वाला कमाल’ - September 14, 2026
- KOLKATA : रोटरी क्लब ऑफ गार्डन रीच ने मनायी स्वर्ण जयंती, समारोह में दिखा समाज सेवा और उल्लास का संगम - September 13, 2026



















































































