Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » KHARAGPUR : मेचेदा-दीघा लोकल ट्रेन की देरी पर भड़के यात्री रेलवे ट्रैक पर उतरे, रोका रेल परिचालन
    रेलहंट स्पेशल

    KHARAGPUR : मेचेदा-दीघा लोकल ट्रेन की देरी पर भड़के यात्री रेलवे ट्रैक पर उतरे, रोका रेल परिचालन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskNovember 29, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KHARAGPUR. 68113 अप मेचेदा-दीघा लोकल ट्रेन की लगातार देरी के कारण देशप्राण स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन रोककर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. ट्रेन की अनियमितता से रोजाना यात्रा कर रहे यात्रियों में भारी निराशा और क्रोध व्याप्त है. इस दिन भी लोकल ट्रेन देरी से चल रही थी, जिससे यात्रियों ने करीब एक घंटे तक स्टेशन पर रेल पटरियों को जाम कर विरोध प्रकट किया.

    लगभग एक घंटे तक चले विरोध के दौरान यात्रियों ने कहा कि वे लगातार अन्याय और असुविधा झेल रहे हैं. पांशकुड़ा दीघा हल्दिया डेली पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सरोज धारा ने कहा कि हम यात्रियों की ओर से बार-बार रेलवे प्रबंधन से अपील की गई, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं हुआ. दो सालों से इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है, जिससे यात्रियों का धैर्य टूट रहा है.

    हालांकि रेलवे प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि वे जल्द स्थिति सुधारेंगे, तभी जाकर विरोध समाप्त हुआ. लेकिन यात्रियों का गुस्सा और असंतोष दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. यदि समस्या का समाधान नहीं निकला, तो आने वाले दिनों में और भी सख्त विरोध प्रदर्शन किए जाने की आशंका है.यह मुद्दा यात्रियों की दैनिक यात्रा को प्रभावित कर रहा है और इसे नजरअंदाज करना रेलवे की बड़ी गलती मानी जा रही है. यात्रियों को सुविधाजनक और समयनिष्ठ सेवा मुहैया कराने की जिम्मेदारी रेलवे की है, जो वर्तमान में पूरी नहीं हो रही है.

    सबवे कार्य से ट्रेनें रद्द, यात्री परेशान

    दक्षिण–पूर्व रेलवे ने आद्रा डिवीजन में सबवे निर्माण कार्य के कारण शनिवार को कई ट्रेनों को रद्द करने का निर्णय लिया . इस दौरान प्रमुख ट्रेनों में शालीमार–भोजुडीह एक्सप्रेस भी शामिल है. इसके अतिरिक्त कुछ ट्रेनों के मार्ग को सीमित किया गया है और एक ट्रेन को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा.
    रद्द ट्रेनों की सूची

    रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सबवे के निर्माण कार्य के चलते अवश्य ही यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह कदम सुरक्षा और कार्य की सुचारू प्रगति के लिए आवश्यक है. शनिवार को 18035/18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस12885/12886 शालीमार–भोझुड़ी–शालीमार एक्सप्रेस68090/68090 आद्रा–मेदिनीपुर–आद्रा मेमू शनिवार को रद्द रही.

    रविवार को ट्रेनें रद्द रहेंगी:

    68105/68106 मशाग्राम–बांकुड़ा–मशाग्राम मेमू

    मार्ग परिवर्तित व संक्षिप्त की गई ट्रेनें:

    18024/18023 खड़गपुर–गोमो एक्सप्रेस को आद्रा के आगे तक ही चलाया जाएगा.

    भविष्य की रद्द ट्रेनें

    रेलवे के मुताबिक भविष्य में भी सबवे कार्य के कारण कुछ और ट्रेनें रद्द रहेंगी, जिनमें 2 और 7 दिसंबर को 68046/68045 आसनसोल–आद्रा–आसनसोल मेमू और 7 दिसंबर को 68054/68053 आद्रा–बराभूम–आद्रा मेमू तथा 63594/63593 आसनसोल–पुरुलिया–आसनसोल मेमू शामिल हैं. इन प्रभावित ट्रेन मार्गों पर कोलकाता, मेदिनीपुर, बांकुड़ा, आद्रा और पुरुलिया जैसे प्रमुख शहरों से गुजरने वाले हजारों नियमित यात्री निर्भर करते हैं. इस अस्थायी व्यवधान के कारण यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में समायोजन करना पड़ रहा है, जिससे कठिनाई और विलंब का सामना करना पड़ रहा है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समझदारी और सहयोग की अपील की है और कार्य पूर्ण होने के बाद सुविधाएं पुनः सामान्य कराने का आश्वासन दिया है.

    INDIAN RAIL KHARAGPUR : मेचेदा-दीघा लोकल ट्रेन की देरी पर भड़के यात्री रेलवे ट्रैक पर उतरे KHARAGPUR: Passengers agitated over the delay in the Mecheda-Digha local train came on the railway track and stopped the train operations. railway board RAILWAY NEWS RAILWAY SAFTY इंडियन रेलवे न्यूज भारतीय रेल रेलवे की खबरें रेलवे न्‍यूज रोका रेल परिचालन
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTATANAGAR. टाटानगर स्टेशन से RPF-GRP ने पकड़ा 17 किलो गांजा, ओडिशा हो रही आपूर्ति
    Next Article KHARAGPUR : ट्रेन की चपेट में आकर ट्रैकमैन की मौत, उठी मांग…सुरक्षा से लापरवाही पर जिम्मेदारी ले रेलवे !
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026
    देश-दुनिया

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group