Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

TATANAGAR. टाटानगर स्टेशन से RPF-GRP ने पकड़ा 17 किलो गांजा, ओडिशा हो रही आपूर्ति

  • पलामू हरिहरगंज निवासी उदय कुमार उर्फ मंटू गिरफ्तार, ओडिशा के जरपाड़ा स्टेशन से लेकर आया था गांजा 

TATANAGAR. टाटानगर रेलवे स्टेशन से रेलवे सुरक्षा बल उड़नदस्ता दल, चक्रधरपुर मंडल तथा जीआरपी की संयुक्त टीम ने अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 17 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया. इस कार्रवाई का नेतृत्व रेल जमशेदपुर के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) ने किया. बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 8.5 लाख रुपये आंकी गई है.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान पलामू जिले के हरिहरगंज निवासी उदय कुमार उर्फ मंटू के रूप में हुई. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपित ओडिशा के संबलपुर मंडल अंतर्गत जरपाड़ा स्टेशन से गांजा लेकर टाटानगर स्टेशन पहुंचा था. यहां से वह बस के माध्यम से डाल्टनगंज होते हुए माल को सप्लाई करने की योजना बना रहा था.

शनिवार को टाटा नगर जीआरपी थाना प्रभारी अरुणा मिश्रा ने बताया कि आरोपित की गतिविधियों की पहले से गुप्त सूचना मिली थी. जैसे ही वह ट्रेन से उतरकर सीढ़ियों के जरिए टिकट काउंटर की ओर बढ़ा, संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात को घेराबंदी कर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया. उसके बैग की तलाशी लेने पर 17 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया.

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया है कि वह लंबे समय से इस अवैध कारोबार में शामिल है. पुलिस अब उसके मोबाइल कॉल डिटेल और नेटवर्क की जानकारी खंगाल रही है, ताकि नशा तस्करी में शामिल अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके. मिश्रा ने बताया कि स्टेशन पर बढ़ती तस्करी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कड़ी की जा रही है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

न्यूज हंट

पटना कैट ने पदोन्नति पैनेल रद्द कर तीन माह में नया पैनेल बनाने का दिया आदेश, नहीं हुआ अनुपालन पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली...

न्यूज हंट

अब ट्रांसफर-पोस्टिंग से पहले सभी स्तर पर लेनी होगी अनुमति , PFA ने सभी विभाग को भेजा पत्र   PATNA. पूर्व मध्य रेल के पीएफए ने...

न्यूज हंट

डिवीजन में उद्घाटन से पहले ही खुली ‘अमृत भारत’ स्टेशन के विकास की पोल, रेलवे का गति-शक्ति प्राेजेक्ट में लूट का खेल !   टाटानगर...