Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Uttar Pradesh : इटावा में कालका एक्सप्रेस से फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार, आईडी कार्ड और दस्तावेज मिले
    आरपीएफ-जीआरपी

    Uttar Pradesh : इटावा में कालका एक्सप्रेस से फर्जी लोको पायलट गिरफ्तार, आईडी कार्ड और दस्तावेज मिले

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskOctober 2, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • सर्विस कंपनी में संविदा पर सफाई कर्मी है पकड़ा गया आकाश, रेलवे में नौकरी करने का सपना था
    • दसवीं में फेल, सामाजिक रुतबा बढ़ाने के लिए लोको पायलटों से पहचान बढ़ाकर इंजन में कर चुका है सवारी 

    Etawah. उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में जीआरपी पुलिस ने कालका एक्सप्रेस ट्रेन से फर्जी लोको पायलट को गिरफ्तार किया है. जीआरपी ने फर्जी लोको पायलट के पास से पायलट की यूनिफार्म, आइकार्ड और रेलवे से सम्बन्धित कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं. गिरफ्तार फर्जी लोको पायलट फिरोजाबाद जनपद का निवासी है. पुलिस लोको पायलट को गिरफ्तार कर जांच पड़ताल में जुटी है.

    थाना प्रभारी निरीक्षक जीआरपी दिनेश प्रकाश शर्मा ने बताया कि रेल और रेलवे परिसर में अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए गिरफ्तारी अभियान चलाए जा रहे हैं. इसी क्रम में आज दो अक्टूबर को ट्रेन संख्या 12312 कालका एक्सप्रेस में फर्जी असिस्टेंट लोको पायलट होने की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से नियमानुसार कार्यवाही करते हुए एक फर्जी असिस्टेंट लोको पायलट आकाश पुत्र राकेश निवासी जलेसर रोड कौशल्या नगर थाना उत्तर जिला फिरोजाबाद को गिरफ्तार किया है.

    गिरफ्तार लोको पायलट के पास से पायलट नोटबुक, स्टेशन अधीक्षक आगरा की मुहर लगे हुए शंटिंग आदेश के कागजात, लोको पायलट का फर्जी आईकार्ड, नेमप्लेट,लाल हरी झंडी, आधार कार्ड, मोबाइल फोन बरामद किया है. गिरफ्तारी के वक्त यह लोको पायलट की यूनिफॉर्म पहने हुए था.

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार फर्जी लोको पायलट ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह नगर निगम फिरोजाबाद में एक सर्विस कंपनी के माध्यम से संविदा पर सफाई कर्मी का काम करता था और बचपन से उसका रेलवे में नौकरी करने का सपना था. लेकिन दसवीं में फेल होने के कारण रेलवे में नौकरी नहीं लग पाई और उसने सामाजिक रुतबा बढ़ाने के लिए रेलवे में कार्यरत लोको पायलटों से जान पहचान बढ़ाकर उनके साथ रेलवे इंजन में कई बार यात्रा कर चुका है.

    उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोको पायलट के मोबाइल से कई फोटो और वीडियो मिले हैं जिनमें वह लोको पायलट की ड्रेस में इंजन के अंदर बैठकर ट्रेन चला रहा है जो कि यात्रियों के लिए सुरक्षा के दृष्टिगत अति गंभीर प्रकृति का खतरा है. जिसके संबंध में गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है.

    Fake loco pilot ID card and documents recovered Uttar Pradesh: Fake loco pilot arrested from Kalka Express in Etawah फर्जी लोको पायलट
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleRaipur : RPF Post में गर्भवती महिला जवान से मारपीट, अफसरों ने किया घटना से इंकार
    Next Article KOLKATA : SER मुख्यालय गार्डेनरिच में टॉय ट्रेन थीम वाला पंडाल रहा आकर्षण का केंद्र, मिले तीन पुरस्कार
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group