- अर्बन बैंक की खड़गपुर व चक्रधरपुर शाखा में थे कार्यरत
KHARAGPUR : दक्षिण पूर्व, दक्षिण पूर्व मध्य और पूर्व तटीय रेलवे को-ऑपरटिव क्रेडिट सोसाइटीज (Railway Co-operative Credit Societies) यानी अर्बन बैंक के दो कर्मचारी विवेकानंद बख्शी, कैशियर खड़गपुर और चक्रधरपुर शाखा के वरिष्ठ लिपिक स्वरनेन्दु जाना को फर्जी हस्ताक्षर कर शेयरधारक का पैसा निकालने के आरोप मे अर्बन बैंक की सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है.
आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने मिलीभगत कर खडगपुर अर्बन बैंक से एक शेयर धारक खादू मुर्मू जो पहले ही मर चुके थे, उनको जिंदा बताकर उनका फर्जी हस्ताक्षर कर अर्बन बैंक खडगपुर में जमा उनका रुपया निकाल लिया. इसी प्रकार भरत नामक एक अन्य शेयर धारक का भी पैसा फर्जी हस्ताक्षर के माध्यम से पूर्व डायरेक्टर श्यामल घोष के साथ मिलकर निकाल लिया गया था.
अर्बन बैंक, कोलकाता के उप चीफ मैनेजर (फाइनेंस) चंदन ठाकुर ने इस संबंध में कहा कि शिकायत सामने आने के बाद बैंक के दोनों कर्मियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई चल रही थी. जांच में दोषी पाए जाने के बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए दोनो को अर्बन बैंक की सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अनियमितता के आरोपों में किसी को बख्शा नहीं जायेगा.
- रेलवे में सीबीआई की कार्रवाई जारी, अब बीकानेर में 48 करोड़ के टेंडर बिल के बदले 1.20 लाख रिश्वत लेते सेक्शन ऑफिसर समेत 2 गिरफ्तार - August 15, 2026
- IRCTC भर्ती 2026 : बिना परीक्षा रेलवे में पाएं ₹35,000 की नौकरी, टूरिज्म मॉनिटर पदों पर वॉक-इन इंटरव्यू से होगा सेलेक्शन - August 15, 2026
- रेलवे ने 3,993 पदों के लिए निकाली बहाली, जूनियर इंजीनियर के लिए आवेदन शुरू, 13 सितंबर तक करें अप्लाई - August 15, 2026
















































































