Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

चक्रधरपुर में साइबर ठगों सेवानिवृत्त रेलकर्मी को बनाया शिकार, उड़ा लिये 50 हजार

Chakradharpur : चक्रधरपुर में सेवानिवृत्त रेलकर्मी के खाते से 50 हजार रुपये साइबर ठगों ने उड़ा लिया है. साइबर ठगों ने रेलवे का वरीय अधिकारी बन सेवानिवृत्त रेलकर्मी अनिमेष भट्टाचार्य को फोन किया और बैंक खाते से रुपए उड़ लिये. पीड़ित अनिमेष भट्टाचार्य ने बताया कि रविवार की शाम उनके मोबाइल पर एक कॉल आया. उसमें रेलवे का लोगो लगा हुआ था. जिससे उन्हें लगा कि रेलवे के किसी अधिकारी ने कॉल किया है.

उन्होंने कॉल रिसिव किया, तो कॉल करने वाले ने कहा कि मैं एपीओ श्रीवास्तव जी बोल रहा हूं. आपकी पेंशन रुकी हुई है. उसे शुरू करने के लिए आपको मैं मोबायइल पर कुछ भेज रहा हूं. जैसा बोल रहा हूं आप मोबाइल पर करते जाएं. सेवानिवृत्त रेलकर्मी उसके झांसे में आ गये और वह जैसा बोलता गया वे वैसा करते गये.

इसके बाद उनके मोबाइल पर बैंक खाते से 49,500 रुपये की निकासी का मैसेज आया. तब उन्हें पता चला कि उनके साथ फ्राड हुआ है. उन्होंने इसकी जानकारी एसबीआई शाखा में कार्यरत अपने एक मित्र को दी. जिसके बाद उनके बैंक एकाउंट को तत्काल बंद कर दिया गया. सेवानिवृत्त रेलकर्मी ने कहा कि मामले की जानकारी चक्रधरपुर थाने को दी जाएगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...