Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

CKP : करमपादा स्टेशन पर हेल्थ ड्राइव, सीएमएस डॉ. एसके मिश्रा ने की रेलकर्मियों की जांच

CHAKRADHARPUR. चक्रधरपुर रेलमंडल के करमपादा रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे रनिंग रूम में एक दिवसीय मल्टी पर्पज हेल्थ ड्राइव कैंप का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य स्थानीय रेलवे कर्मचारियों, उनके परिजनों एवं आसपास के ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना था. कैंप का उद्घाटन चक्रधरपुर रेल मंडल के मंडल चिकित्सक अधीक्षक डॉ. एसके मिश्रा एवं बंडामुंडा रेलवे अस्पताल के सीएमएस डॉ संजीव कुमार की उपस्थिति में किया गया.

इस अवसर पर रेलवे यूनियन के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे. कैंप में सामान्य स्वास्थ्य जांच, ब्लड प्रेशर, शुगर, ईसीजी, आंख और दांत की जांच के साथ-साथ महिलाओं के लिए विशेष परामर्श दिया गया. विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने रेल कर्मियों को निःशुल्क परामर्श देने के साथ ही जरूरतमंदों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई है.

रेलवे प्रशासन की ओर से बताया गया कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि कर्मचारियों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े और उन्हें स्टेशन स्तर पर ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके. इस शिविर में सैकड़ों रेल कर्मियों ने स्वास्थ्य जांच कराई. रेल कइयों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर से उन्हें न केवल स्वास्थ्य लाभ मिला बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...