Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

आरपीएफ-जीआरपी

Gorakhpur : रेलवे क्वार्टर में मिला RPF जवान का शव, कमरे में बिखरी थीं दवाएं

Gorakhpur. रेलवे स्टेडियम कालोनी में रहने वाले रेलवे सुरक्षा बल (rpf) में वरिष्ठ लिपिक का शव कमरे में मिला हैं. दोपहर तक आफिस न पहुंचने पर सहकर्मियों ने सूचना कैंट थाना पुलिस को दी. पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो बेड पर सैय्यद एहतेशाम हैदर का शव पड़ा था. पास में दवाएं बिखरी थीं, जिससे बीमारी की आशंका जताई जा रही है.

रेलवे स्टेडियम कालोनी में मऊ जिले के मुहम्मदाबाद,गोहना स्थित नगदोपुर में रहने वाले सैय्यद एहतेशाम हैदर (50) रेलवे स्टेडियम कालोनी में स्थित सरकारी क्वार्टर में रहते थे. वह आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर क्षेत्र के कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात थे. शुक्रवार को जब वह सुबह कार्यालय नहीं पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें फोन करना शुरू किया, लेकिन जवाब न मिलने पर संदेह गहराया। दोपहर बाद सहकर्मियों ने कैंट पुलिस को सूचना दी.

दोपहर दो बजे फोरेंसिक टीम के साथ कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. काफी कोशिशों के बावजूद जब कमरे के अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा. अंदर प्रवेश करने पर सैय्यद एहतेशाम हैदर का शव बेड पर अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था और दवाएं बिखरी थीं.

छानबीन में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला. प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है. सीओ कैंट योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह साफ होगी.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...