Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Dhanbad : धनबाद के दो टिकट चेकिंग स्टाफ को दिया गया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

जमशेदपुर. धनबाद मंडल में टिकट चेकिंग में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो कर्मियों को सम्मानित किया गया है.

दिनांक 25.07.2025 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक, धनबाद मो. इकबाल ने 02 टिकट चेकिंग कर्मियों को अप्रैल 2025 से जून 2025 माह के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य हेतु “उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र” प्रदान किया.

इन टिकट चेकिंग कर्मियों ने अप्रैल से जून 2025 की तिमाही में अपने-अपने कार्यक्षेत्र में उल्लेखनीय एवं सराहनीय प्रदर्शन किया है. इस अवधि में इन टिकट चेकिंग कर्मियों द्वारा 3057 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे.

इस दौरान ₹20,19,550/- रूपए का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ। वाणिज्य विभाग के टिकट चेकिंग कर्मी राजस्व वृद्धि में अहम भूमिका निभा रहे हैं. ये कर्मी रेलवे की “फ्रंटलाइन टीम” का अभिन्न हिस्सा हैं, जिनके अथक प्रयासों से रेलवे न केवल अधिक अनुशासित बल्कि आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ हो रहा है.

इस अवसर पर सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक/धनबाद, एवं मुख्य वाणिज्य निरीक्षक/टिकट चेकिंग भी उपस्थित थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...