Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

SER : अमरनाथ मिशन से वापस लौटी रेलवे की टीम, 3000 से अधिक तीर्थयात्रियों का किया इलाज

Untitled design - 1
  • टीम का नेतृत्व चीफ हेल्थ डायरेक्टर कार्डियोलॉजी, डॉ विजय नारायण झा कर रहे थे 

KOLKATA. अमरनाथ यात्रा में जम्मू-कश्मीर के पंचतरणी बेस स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में सेवा करने गयी रेलवे की टीम बीते दिनों वापस लौट आयी. लगभग 12000 फीट की ऊंचाई पर स्थापित बेस कैंप हांस्पिटल में SER, गार्डेनरिच कोलकाता के चीफ हेल्थ डायरेक्टर कार्डियोलॉजी, डॉ विजय नारायण झा की अगुवाई में 40 स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने लोगों की स्वास्थ्य जांच की. 28.6.25 से 15.7.25 तक टीम ने 3000 से अधिक रोगियों, ओपीडी और 1000 से अधिक अस्पताल में भर्ती तीर्थयात्रियों और स्थानीय समुदायों के रोगियों का सफलतापूर्वक इलाज किया, जिसमें शून्य मृत्यु दर रही.

डॉ विजय नारायण झा ने बताया कि 1 जुलाई से 15 जुलाई तक के इस पड़ाव में पहले सात दिन बहुत महत्वपूर्ण थे. हमने रात में कम नींद ली. न केवल यात्री, बल्कि स्थानीय समुदाय के सदस्य, जैसे सफाईकर्मी, घोड़ा वाला, लंगर वाला आदि भी अस्पताल से लाभान्वित हुए. कई गंभीर रोगियों में नैदानिक परामर्श और उन्नत जांच जैसे ईसीजी, इको, हार्मोन, इकोकार्डियोग्राफी स्क्रीनिंग की गयी.

पंचतरणी बेस अस्पताल सेना स्वास्थ्य केंद्र, बीएसएफ केंद्र और निकटवर्ती स्वास्थ्य प्राथमिक चिकित्सा केंद्र के लिए रेफरल केंद्र बन गया था. इसमें रेलवे की टीम ने मिलकर काम किया. टीम की पंचतरणी से वापसी के समय सेना और बीएसएफ के लोगों ने गर्मजोशी के साथ विदाई दी. इस तरह 12000 फीट की ऊंचाई और विशेष अस्पताल में रेलवे की टीम का ‘मिशन अमरनाथ’ सफलतापूर्वक पूरा हुआ.

डॉ झा ने रेलहंट को बताया कि पूरे स्वास्थ्य विभाग को टीम पंचतरणी का नेतृत्व करने का अवसर देने के लिए वह डॉ. जहांगीर बख्शी को विशेष धन्यवाद देते है जिन्होंने विशेषज्ञ टीम के साथ मानवता की सेवा करने का अवसर दिया. 30 जून 2025 को बातचीत के दौरान डॉ. बख्शी से किया गया पंचतरणी अस्पताल में उच्च ऊंचाई की बीमारियों के कारण शून्य मृत्यु दर बनाए रखने का वादा पूरा किया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

न्यूज हंट

PATNA. पूर्व मध्य रेल की स्थापना के 24-25 साल में कुछेक अधिकारी ऐसे रहे हैं जो अपनी पूरी नौकरी पटना-दानापुर और हाजीपुर में ही काट...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...