RAIPUR. डिप्रेशन में एक ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर के सुसाइड करने की घटना सामने आई है. ये घटना छत्तीसगढ़ के गुदुम रेलवे स्टेशन की बताई जा रही है. सूचना मिलने के बाद रायपुर रेल मंडल के तमाम अधिकारी गुदुम रवाना हो गए है.
जानकारी के मुताबिक स्टेशन मास्टर एसएल ठाकुर16 जुलाई को रात 8:00 बजे से ड्यूटी पर थे. इस बीच रात करीब 12 बजे उन्होंने मालगाड़ी के सामने आकर सुसाइड कर लिया. उनको जानने वाले लोग बताते है कि वे पिछले कुछ दिनों से काफी स्ट्रेस में थे और ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करते थे.
सूत्रों के मुताबिक ऐसी आशंका है कि वे कर्ज से परेशान थे. बता दें कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची डौंडी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डौंडी के मर्चुरी में भेजा है और परिजनों को घटना की जानकारी दी.
- अब रेलकर्मियों के क्वार्टरों में भी लगेगा ‘स्मार्ट प्रीपेड मीटर’, रेलवे बोर्ड ने बदला पुराना आदेश - July 3, 2026
- रेलवे आरक्षण में दलालों की सेंध, प्रति टिकट 3,200 से 5,000 रुपये तक वसूलता था गिरोह - July 3, 2026
- रेल एवं कर्मचारी हित से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान : SER/GM - May 14, 2026
















































































