Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

Breaking

UJJAIN : बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस के जनरेटर कोच में लगी आग लगी, मचा हड़कंप

Ujjain. बीकानेर से बिलासपुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन में रविवार शाम को तराना के समीप जंगल में पावर कार कोच (जनरेटर कोच) में आग लग गई. पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए पावर कार को ट्रेन से अलग कर तराना पहुंचाया. यहां आग पर काबू पाया गया.

उसके बाद उसी इंजन को फिर से जंगल भेज ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया. दुर्घटना में कोई रेलकर्मी और यात्री हताहत नहीं हुआ है. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

सूत्रों के अनुसार ट्रेन संख्या 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस रविवार को शाम करीब 4 बजकर 35 मिनट पर उज्जैन से रवाना हुई थी. ट्रेन ताजपुर के आगे शिवपुरा फ्लैग स्टेशन से निकली ही थी कि इंजन के पीछे लगे पावर कार कोच में आग लग गई. इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया.

ट्रेन को पायलट ने जंगल में ही पावर कोच से अलग कर दिया. जलते पावर कार को लेकर इंजन तराना स्टेशन पहुंचा. यहां पहले से ही रेलवे कर्मचारियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी थी. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया.

ट्रेन के पावर कार कोच को अगर समय पर अलग नहीं किया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था. पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...