RAIPUR. राजधानी के रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गयी. पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो कार आग की चपेट में आने से पूरी तरह जलकर खाक हो गई. आनन-फानन में आसपास खड़ी दूसरी गाड़ियों को हटाया गया. सूचना पर पुलिस बल और आरपीएफ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना गंज थाना क्षेत्र की है.
जानकारी के अनुसार, रायपुर के रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगने से हड़कंप मच गया. देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया और लगातार ब्लास्ट होना शुरू हो गया. हालांकि घटना में कोई जनहानी नहीं हुई है. फिलहाल आग लगी है या लगाई गई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है.
ऐसा माना जा रहा है कि कार में शॉट सर्किट के कारण आग लगी. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है.
- कैग रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: 458 रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में पाई गईं गंभीर खामियां, रेल मंत्रालय ने जोनल कार्यालयों से मांगा जवाब - September 12, 2026
- पटरी पर दौड़ती शिक्षा : जानिए भारत के पहले ‘रेलवे विश्वविद्यालय’ गति शक्ति विश्वविद्यालय की हर खास बात - September 9, 2026
- रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला, ESM Grade-II कर्मचारियों के लिए इंटर-रेलवे ट्रांसफर का रास्ता साफ - September 9, 2026



















































































