Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Stampede at New Delhi Station : DRM सुखविंदर समेत पांच अफसरों का तबादला, पुष्पेश आर त्रिपाठी होंगे नये डीआरएम
    बोर्ड/जोन

    Stampede at New Delhi Station : DRM सुखविंदर समेत पांच अफसरों का तबादला, पुष्पेश आर त्रिपाठी होंगे नये डीआरएम

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskMarch 5, 2025
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • हटाये जाने वालों में एडीआरएम, स्टेशन निदेशक, सीनियर डीसीएम (यात्री सेवाएं) और आरपीएफ के सहायक कमांडेंट शामिल 

    New Delhi. नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में 18 यात्रियों की मौत की घटना के एक पखवाड़े बाद मंगलवार को दिल्ली के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुखविंदर सिंह का तबादला कर दिया गया. एक आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई. सिंह को जुलाई 2023 में दिल्ली मंडल का डीआरएम नियुक्त किया गया था और उनका दो साल का कार्यकाल इस साल के अंत तक था. रेल मंत्रालय द्वारा जारी तबादला आदेश में कहा गया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश रंजन त्रिपाठी को दिल्ली का डीआरएम बनाया गया है .

    हालांकि, आदेश में सिंह की नयी तैनाती के बारे में कुछ नहीं कहा गया है. आदेश में कहा गया कि रेल मंत्रालय ने राष्ट्रपति की मंजूरी से निर्णय लिया है कि उत्तर मध्य रेलवे से पुष्पेश आर त्रिपाठी को स्थानांतरित कर सुखविंदर सिंह की जगह डीआरएम/दिल्ली/उत्तर रेलवे के पद पर नियुक्त किया जाता है. सिंह के लिए आदेश बाद में जारी किए जाएंगे. रेलवे अधिकारियों ने इस बात से इनकार किया कि सिंह का तबादला 15 फरवरी को नयी दिल्ली स्टेशन पर हुई भगदड़ के मामले से जुड़ा है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि इस घटना के कारण उनकी नयी तैनाती को आगे बढ़ा दिया गया है.

    मंगलवार को जारी अलग-अलग आधिकारिक आदेशों के अनुसार, डीआरएम सुखविंदर सिंह, एडीआरएम विक्रम सिंह राणा, स्टेशन निदेशक महेश यादव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक (यात्री सेवाएं) आनंद मोहन और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ एएससी महेश चंद सैनी का ट्रांसफर किया गया है. उनकी नई पोस्टिंग की घोषणा नहीं की गई है.

    सुखविंदर सिंह, विक्रम सिंह राणा और महेश चंद सैनी का ट्रांसफर रेलवे बोर्ड द्वारा जारी तीन अलग- अलग आदेशों के जरिए किया गया, जबकि यादव और नारायण का संयुक्त तबादला आदेश उत्तर रेलवे ने जारी किया. सुखविंदर सिंह की जगह पुष्पेष आर. त्रिपाठी को डीआरएम बनाया गया है. दिल्ली के वाणिज्यिक विभाग की देखरेख करने वाले वरिष्ठ डीसीएम आनंद मोहन की जगह निशांत नारायण को जिम्मेदारी सौंपी गई है.

    नई दिल्ली स्टेशन के डायरेक्टर महेश यादव की जगह लक्ष्मीकांत बंसल को नियुक्त किया गया है. पद से हटाए गए चारों अधिकारियों की नई तैनाती को लेकर फिलहाल कोई निर्णय नहीं लिया गया है. तबादले की वजहों को लेकर रेलवे की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है. बता दें कि बीती 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उस समय अचानक भगदड़ मच गई थी, जब बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज में महाकुंभ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे थे.

    New Delhi Station पर भगदड़ : DRM सुखविंदर सिंह का तबादला Pushpesh R Tripathi will be the new DRM Stampede at New Delhi Station Stampede at New Delhi Station: DRM Sukhwinder Singh transferred Stampede at the new station: Five officers including DRM Sukhvinder transferred पुष्पेश आर त्रिपाठी होंगे नये डीआरएम
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleरेल मंत्री को पत्र … पदोन्नति के बाद तबादला में रेलकर्मियों को मिले ‘ऑप्शन’, वरीयता का रखा जाये ध्यान
    Next Article Big decision of Railway Board : विभागीय पदोन्नतियों में जोन व डिवीजन का खेल खत्म, होगी केंद्रीकृत कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा, ग्रुप ‘सी’ पदों पर लंबित विभागीय चयन पर भी रोक
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    बोर्ड/जोन

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026
    बोर्ड/जोन

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group