Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Sealdah : स्टेशन पर नैहाटी लोकल ट्रेन में लगी आग, हंगामे के बीच टला बड़ा हादसा

KOLKATA. कूचबिहार रेल हादसे के 24 घंटे के अंतराल में एक और रेल हादसा सामने आया है. बुधवार को सियालदह स्टेशन पर नैहाटी लोकल में आग लग गई. हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. इस घटना के बाद यात्रियों में दहशत का माहौल बन गया.

सूत्रों के अनुसार, ट्रेन तड़के 4:08 बजे सियालदह स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-5 पर आप नैहाटी लोकल रुकी थी. उसी समय अचानक ट्रेन के पहले डिब्बे में आग लग गई. आग की लपटें देख स्टेशन परिसर में हंगामा मच गया. खतरे से बचने के लिए तुरंत बिजली काट दी गई. ट्रेन को कार शेड में ले जाया गया. नैहाटी के लिए पहली ट्रेन वैकल्पिक रेक के साथ सियालदह से शाम 4:19 बजे रवाना हुई. चूंकि सुबह ट्रेन में कोई यात्री नहीं था जिसकी वजह से बड़ा हादसा टल गया.

घटना के संबंध में सियालदह डिवीजन के जनसंपर्क अधिकारी एकलव्य चक्रवर्ती ने बताया कि प्लेटफॉर्म संख्या पांच पर एक रेक लगाया गया था. सुबह 4:08 बजे, रेक के पीछे (सियालदह की ओर) पेंटोग्राफ पर आग की लपटें और धुआं देखा गया. इसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर गाड़ी को कारशेड में ले जाया गया. घटना के दौरान सुबह 4:08 बजे से 4:19 बजे तक प्लेटफार्म नंबर-5 से कोई भी ट्रेन नहीं गुजरी.

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को कूचबिहार में एक रेल दुर्घटना घटित हुई. बामनहाट रेलवे स्टेशन से रवाना होने से पहले इंजन बदलने का काम चल रहा था तभी अचानक एक इंजन खड़े ट्रेन की बोगी से टकरा गया जिससे तीन बोगी क्षतिग्रस्त हो गए. इस घटना में दो बच्चों सहित कुल छह यात्री घायल हो गए थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...