Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

KHARAGPUR : बेलदा-खड़गपुर लोकल को बंद करने से 10 प्रखंड के हजारों लोग प्रभावित, ट्रेन शुरू करने की मांग

KHARAGPUR. बेलदा रेल यात्री व नागरिक कल्याण समिति की ओर से रेल प्रशासन को सौंप गए ज्ञापन में बेलदा – खड़गपुर लोकल को अविलंब चालू करने की मांग की गई . संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस ट्रेन के बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है . इसलिए इस ट्रेन को अविलंब शुरू किया जाए .

मंगलवार की दोपहर समिति के पदाधिकारी बेलदा स्टेशन पर जमा हुए . इस अवसर पर बेलदा रेल यात्री व नागरिक कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रदीप दास, सचिव राम लाल राठी, गौरीशंकर प्रधान व मानस प्रधान आदि उपस्थित थे .

बातचीत के क्रम में पदाधिकारियों ने कहा कि बेलदा स्टेशन पर करीब 10 प्रखंडों के लोग ट्रेन से आवागमन के लिए एकत्र होते हैं . यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई साल पहले बेलदा – हावड़ा लोकल ट्रेन का परिचालन शुरू किया था . लेकिन कोरोना काल में इस ट्रेन को बंद कर दिया गया . इस ट्रेन को दोबारा शुरू करने के लिए हमने असंख्व बार ज्ञापन सौंपा .

कुछ दिन पहले हमने सांसद जून मालिया को भी सामूहिक प्रार्थना पत्र सौंप कर इस ट्रेन का परिचालन शुरू करने की मांग की थी . लेकिन इस ट्रेन का परिचालन शुरू होना तो दूर करीब 15 दिन पहले रेलवे प्रशासन ने बेलदा – खड़गपुर लोकल का परिचालन भी बंद कर दिया. समझ में नहीं आता ऐसा क्यों किया गया . इससे बड़ी संख्या में यात्रियों यहां तक की विद्यार्थियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है .

बेलदा से खड़गपुर जाने में उन्हें ₹50 खर्च करना पड़ रहा है, जो ट्रेन से काफी कम पड़ता था . हमें लगता है इसके पीछे कोई नियोजित साजिश है . इस ट्रेन को तत्काल शुरू किया जाना चाहिए .

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. भारतीय रेलवे में अपनी सेवाएं पूरी कर 30 जून को सेवानिवृत्त (Retire) होने वाले कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर...

आरपीएफ-जीआरपी

अवैध वेंडिंग संचालन को लेकर स्थानीय सिंडिकेट के निशाने पर आ गये थे कमलेश समादार ASC/ROU ने रेलवे बोर्ड को भेजी ‘X’ की शिकायत...