BILASPUR. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SEC Railway) के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने मंगलवार को रेलवे सेंट्रल हॉस्पिटल, बिलासपुर का निरीक्षण किया. उन्होंने अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी ली और मरीज के अलावा उनके परिजनों से बात कर स्थिति की जानकारी ली.
निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने हाई डिफिशिएंसी वार्ड, आईसीयू, जनरल वार्ड, और मरीजों के लिए खाना बनाने वाले किचन के अलावा अस्पताल में उपलब्ध ऑक्सीजन कंसंट्रेटर और अन्य अत्याधुनिक उपकरणों को भी देखा. मरीजों व उनके परिजनों से उनका हालचाल जाना.
महाप्रबंधक ने अस्पताल में साफ-सफाई और मरीजों को हर प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश अस्पताल स्टाफ को दिया. तरुण प्रकाश ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना रेलवे की प्राथमिकता है.
उन्होंने अस्पताल प्रबंधन को आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया. निरीक्षण के दौरान रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी एवं अस्पताल के प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे.
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
- RANCHI : रेलवे ट्रैक पर कटा मिला RPF जवान का शव, तीन दिन पहले हुई थी पोस्टिंग, सवालों में घिरी मौत! - June 18, 2026


















































































