Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए आज से वोटिंग, 19 जोन में 10 लाख से अधिक रेलकर्मी करेंगे मतदान
    रेल न्यूज

    रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए आज से वोटिंग, 19 जोन में 10 लाख से अधिक रेलकर्मी करेंगे मतदान

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 4, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • एससी/एसटी एसोसिएशन ने कर्मचारी संघ तो IRSTMU ने AIRF को समर्थन देने की घोषणा की 

    NEW DELHI. रेलवे में 11 साल बाद ट्रेड यूनियन का चुनाव होने जा रहा है. यह चुनाव रेलवे के सभी जोन में 4-5 और 6 दिसंबर को होगा, जिसमें रेलवे के 12 लाख कर्मचारी मतदान करेंगे. विभिन्न रेलवे संगठनों की तरफ से जोनल कार्यालयों में चुनाव लड़ने का दावा भी किया जा चुका है. इसमें सुप्रीम कोर्ट से राहत नहींं मिलते तक AIRTU मैदान से बाहर हो चुकी है. अब शेष यूनियन चुनाव मैदान में है जिनकी मान्यता के लिए आज से वोटिंग शुरू होगी.

    इससे पहले रेल प्रशासन की ओर से भी जोन और डिवीजन में वोटर लिस्ट की सूची बूथ के अनुसार जारी की जा चुकी है. चुनाव कार्य को लेकर बड़ी संख्या में रेलकर्मियों और अधिकारियों को जिम्मेदारी  सौंपी गयी है. चुनाव तैयारियों के बीच सीधे चुनाव मैदान में नहीं उतरने वाले विभिन्न संगठनों की अेार से विभिन्न यूनियनों को समर्थन देने की घोषणा की गयी है.

    सोशल मीडिया पर लगातार जारी हाेने वाले इन समर्थन पत्रों से रेलकर्मियों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. सबसे अधिक हास्यास्पद स्थिति AIRTU के समर्थकों को लेकर है. चुनाव मैदान में उतरने की अंतिम आस टूटने के बाद ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (AIRTU) के शीर्ष नेता मौन है तो अलग-अलग जोन में पदाधिकारियों ने किसी ने किसी यूनियन को अपना समर्थन देने की घोषणा करते हुए समर्थकों से मतदान करने अपील जारी कर रहे है.

    इस बीच एससी/एसटी एसोसिएशन के अध्यक्ष बी.एल. बैरवा ने कर्मचारी संघ को समर्थन देने की घोषणा की है. उन्होंने जारी बयान में कहा कि कम्यूनिस्ट और कांग्रेसी यूनियन ने न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) की जगह यूनीफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) को स्वीकार कर कर्मचारियों के साथ धोखा किया है. पुरानी पेंशन योजना बहाल होने तक हम संघर्ष करते रहेंगे. बैरवा ने कहा कि कुल वोट में हमारे संगठन के पास 35 फीसदी वोट बैंक है. पिछले दो चुनावों में हमारा समर्थन मजदूर संघ को था, इसलिए वो जीत सकी.

    इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुरेंद्रन ने कहा- हम रेलवे का निगमीकरण और निजीकरण भी नहीं होने देंगे. जब तक कर्मचारी संघ रेलवे में रहेगा, तब तक हम कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात नहीं होने देंगे. इस मौके पर संघ अध्यक्ष बी.एल गंगवाल, संगठन मंत्री और जयपुर जंक्शन के सीटीआई समीर शर्मा, बीएमएस के प्रदेश महामंत्री हरिमोहन शर्मा, मीडिया प्रभारी विकास तिवाड़ी, मंडल अध्यक्ष गिर्राज मीना, मंडल मंत्री नरेंद्र मित्तल, एससी/एसटी एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष रामसिंह, कोषाध्यक्ष रामबाबू गौतम, विनोद मीणा सहित अन्य रेलकर्मी मौजूद रहे.

    उधर दूसरी ओर इंडियन रेलवे सिग्नल एंड टेलीकम्यूनिकेशन यूनियन (IRSTMU) ने AIRF को समर्थन देने की घोषणा की है. महामंत्री आलोक चंद्र ने AIRF महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के अनुरोध पर बीते दिनों पत्र जारी कर समर्थकों से AIRF समर्थित यूनियनों के लिए मतदान करने का आह्वान किया है. IRSTMU ने इससे पहले ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन (AIRTU) को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी लेकिन उसके चुनाव मैदान से बाहर होने के बाद AIRF को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है.

    इससे पहले 2013 में हुआ था चुनाव 

    भारतीय रेलवे में कुल 19 ज़ोन हैं. 4, 5 और 6 नवंबर को रेलवे ट्रेड यूनियन का चुनाव होंगा. यह चुनाव हर 5 साल में होता है लेकिन विभिन्न कारणों से ये चुनाव 11 साल बाद हो रहा है. इससे पहले ये चुनाव वर्ष 2013 में हुआ था. इस चुनाव में सभी ज़ोन के अंतर्गत आने वाली रेलवे की संस्थाएं चुनाव लड़ती है.  किसी जोन में कर्मचारियों को 3 तो किसी में 2 संस्थाओं को मतदान करना होता है. करीब 35 प्रतिशत मतदान पाने वाली संस्था को ही जोनल रेलवे से मान्यता मिलती है.

    more than 10 lakh railway workers will vote in 19 zones Voting will be held from today for the recognition of trade union in railways
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleकेवि आइआइटी में 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 500 प्रतिभागी प्रदर्शित करेंगे मॉडल 
    Next Article Railway Trade Union Election : यूनियन की मान्यता के लिए मतदान शुरू, Tatanagar में पांच केंद्रों पर वोटिंग
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल यूनियन

    दर्दनाक हादसा: वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आकर S&T के सीनियर टेक्टीशियन की मौत

    October 10, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group