Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » केवि आइआइटी में 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 500 प्रतिभागी प्रदर्शित करेंगे मॉडल 
    अभिमत

    केवि आइआइटी में 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 500 प्रतिभागी प्रदर्शित करेंगे मॉडल 

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 3, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    KHARAGPUR. पश्चिम मेदिनीपुर जिले की रेलनगरी खड़गपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान परिसर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 आईआईटी खड़गपुर में मंगलवार को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024-25 का उद्घाटन किया गया. उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन, कोलकाता संभाग के सहायक आयुक्त अमित बैद्य के साथ सम्मानित अतिथियों में विद्यालय प्रबंधन समिति के नामित अध्यक्ष प्रो. सुगाता प्रतीक खस्तागीर, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 रेलवे कॉलोनी के प्राचार्य सुदीप मंडल और आईआईटी खड़गपुर के सम्मानित संकाय सदस्य उपस्थित रहे.

    प्राचार्या रिकिशा भौमिक ने ग्रीन पॉट, उत्तरीय व स्मृति चिन्ह् भेंट कर सभी अतिथियों का स्वागत किया. समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्या रिकिशा भौमिक ने कहा कि तीन दिवसीय इस विज्ञान प्रदर्शनी में कोलकाता संभाग के केंद्रीय विद्यालयों से लगभग 500 विद्यार्थी इस वर्ष की थीम, “एक सतत भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी” से जुड़ी अभिनव परियोजनाओं का प्रदर्शन करने के लिए एकत्रित हुए हैं.

    अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन के बाद मंगलाचरण और स्वागत गायन के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया. चंद्रयान 1-2-3 पर आधारित एक आकर्षक कथा मिश्रित नृत्य प्रस्तुत किया गया जो अंतरिक्ष में भारत की उपलब्धियां का संगम था. मुख्य अतिथि अमित वैद्य ने प्रतिभागियों से ज्ञान और नवाचार की खोज जारी रखने का आग्रह किया विज्ञान और प्रौद्योगिकी को बढ़ाव देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की अति आवश्यकता है. प्रदर्शनी में विज्ञान परियोजनाओं और मॉडलों की एक विविध श्रृंखला है, जो भाग लेने वाले छात्रों की अभिरुचि और समर्पण को दर्शाती है.

    यह कार्यक्रम प्रौद्योगिकी में स्थिरता के महत्व पर प्रकाश डालता है और भविष्य के वैज्ञानिकों को वैश्विक चुनौतियों में योगदान देने के लिए प्रेरित करता है. साथी मजूमदार, अरविंद मजूमदार, एन डी सामंत, एस. माझी, तपन कुमार, नवनीता दास, शोविक बरुआ, तपन कुमार, अनिमेष माहता, पिंकी सिंह व पीके डे सहित सभी शिक्षक गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का हिंदी संचालन मुकीन खान व अंग्रेज़ी में पल्लवी घोषाल ने किया.

    500 participants will display models in the 52nd state level children's science exhibition at KV IIT
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleSER : Awareness seminar organized in Central Hospital on World AIDS Day
    Next Article रेलवे में ट्रेड यूनियनों की मान्यता के लिए आज से वोटिंग, 19 जोन में 10 लाख से अधिक रेलकर्मी करेंगे मतदान
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    अभिमत

    ‘हिंदू’ से सीखें विरासत और धरोहरों को संजोना और सहेजना, भारत से जुड़ी एक अनोखी दास्तां, जाने क्या है मसाला व्यापार में महिला नेतृत्व के सौ वर्षों का रोमांचक सफर

    August 2, 2026
    अभिमत

    राजनीति के ‘मौसम वैज्ञानिक रामविलास’, जिन्होंने बतौर रेलमंत्री बदल दी भारतीय रेलवे की तस्वीर

    July 5, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group