Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » TATANAGAR : इधर आराेपों की जांच, उधर आईजी साहब का ‘Red Carpet’ वेलकम, जानिये आरपीएफ पोस्ट में निरीक्षण का हाल
    रेल न्यूज

    TATANAGAR : इधर आराेपों की जांच, उधर आईजी साहब का ‘Red Carpet’ वेलकम, जानिये आरपीएफ पोस्ट में निरीक्षण का हाल

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskDecember 1, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Jamshedpur. दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ आईजी (PCSC/RPF/SER) संजय कुमार मिश्रा ने शनिवार 30 नवंबर को टाटानगर आपीएफ पोस्ट (Tatanagar RPF Post) का वार्षिक निरीक्षण किया. ज्ञात-अज्ञात माध्यमों से पहुंचने वाली कई शिकायतों की हो रही जांच के बीच आरपीएफ आईजी संजय कुमार मिश्रा जब नियमित अधिकारिक निरीक्षण के क्रम में टाटानगर आरपीएफ पोस्ट पहुंचे तो उनका ‘रेड कॉरपेट’ वेलकम किया गया. इसके लिए पूरे पोस्ट को सजाया गया, फ्लैक्स भी छपवाये गये. स्वागत इतना जोरदार व भव्य था कि हर किसी की नजरें उस पर पड़ी. ऐसा इसलिए भी क्योंकि रूटीन इंस्पेक्शन के दौरान किसी अधिकारी का आम तौर पर ऐसा स्वागत कम ही देखने को मिलता है. खास बात यह रही कि आईजी साहब टाटानगर में निरीक्षण के बाद पोस्ट प्रभारी की कार्यप्रणाली और व्यवस्था से संतुष्ट नजर आये.

    आरपीएफ आईजी का टाटानगर में निरीक्षण उस समय हुआ जब पूरे साउथ इर्स्टन जोन में झारसुगुड़ा-राउरकेला से लेकर चक्रधरपुर-टाटानगर तक कई गंभीर आरोपों की जांच चल रही है और आईजी स्तर से ही उन पर कार्रवाई होनी है. लेकिन रेल महकमे की तमाम जिज्ञासाओं के बावजूद यह जानकारी सामने नहीं लाने दी जा रही कि जांच किस स्तर पर पहुंची है ? कोई निष्कर्ष निकला है कि नहीं ? यदि निकला है तो क्या ? और दोषी पाये जाने पर किस आरोपी अधिकारी के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई ? रेल महकमे से ऐसी कई जिज्ञासाएं रेलहंट के पास भी पहुंची. इसी के फलस्वरूप रेलहंट ने आईजी साहब से बात कर सारी स्थिति को स्पष्ट करने का प्रयास किया. लेकिन मातहतों से पता चला कि साहब मीडिया के लिए उपलब्ध नहीं हैं.

    गार्ड ऑफ ऑनर निरीक्षण में सीनियर कमांडेंट को निर्देश देते आईजी !

    आम तौर पर ही उनके जैसा रेलवे का कोई बड़ा अधिकारी निरीक्षण में आता तो अपने दिशा-निर्देशों या निरीक्षण के दौरान दिखी खूबिया-खामियां से भी मीडिया को अवगत कराता रहा है. इससे रेल महकमे में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ काम होने की जानकारी सबको मिल जाती है. लेकिन आईजी के इस निरीक्षण दौरे के दौरान ऐसा कुछ भी नहीं हुआ. लिहाजा रेल महकमे में तरह तरह के सवाल उठ रहे हैं. आशंकाएं जतायी जा रही है. जांच के विभिन्न मामलों में कार्रवाई की निष्पक्षता पर भी प्रश्न खड़े किये जा रहे हैं. कहने वाले तो यहां तक कहने लगे है कि इस तरह का निरीक्षण अब तो महज आई-वाश की तरह प्रतीत होता है.

    आईजी साहब या उनका कार्यालय मीडिया से क्याें दूरी बनाकर चल रहे हैं ये तो वे ही जाने, लेकिन रेल महकमे में तैर रहे इन सवालों का जबाव कौन देगा कि जब आराेपों और आरोपियों की लंबी फेहरिस्त के बीच रेड कारपेट वेलकल को अंगीकार करना नैतिक रूप से कितना जायज है ? क्या रेल मैनुअल में सामान्य निरीक्षण के दौरान इस तरह के स्वागत का प्रावधान है ? विभिन्न आरोपों की चल रही जांच की दिशा और दशा से ऐसे सवालों के जवाब मिलेंगे जिन पर पूरा रेल महकमा टकटकी लगाये हुए है और आईजी साहब और उनका कार्यालय चुप्पी साधकर संदेह और सवाल उठाने वालों को ऐसा करने का आधार दे रहा ! 

    आरपीएफ पोस्ट में आईजी के स्वागत का लगाया गया फ्लैक्स

    आईजी संजय कुमार मिश्रा शनिवार को टाटानगर आरपीएफ पोस्ट निरीक्षण को आये थे. पोस्ट परिसर में आइजी संजय कुमार मिश्रा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. आइजी ने परेड की सलामी भी ली. उन्होंने बैरक का भी इंस्पेक्शन किया. लगभग डेढ़ से दो घंटे तक चले निरीक्षण के दौरान सभी अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये. दस्तावेजों की भी जांच की. बैठक के बाद आईजी लोको सेंट्रलाइज्ड ट्रैक्शन रिपेयर सेंटर और विद्युत लोको शेड गये और वहां का निरीक्षण भी किया. निरीक्षण के दौरान चक्रधरपुर के सीनियर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी, टाटानगर सहायक कमांडेंट प्रतीक्षा सिंह, टाटानगर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन के साथ अधिकारी भी शामिल रहे.

    हथियारों के साथ अनावश्क छेड़खानी नहीं करें, व्यायाम करें 

    आरपीएफ आईज संजयु कुमार मिश्रा ने सुरक्षा सम्मेलन में अधिकारी व जवानों से बात की. उन्हें बताया कि हथियारों के साथ अनावश्यक रूप से छेड़खानी न करें. सुरक्षा नियमों का पालन हर हाल में करें. सीख देते हुए कहा कि शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहे, तभी आप अच्छे से ड्यूटी कर पाएंगे. इसके लिए हर दिन कम से कम एक घंटा अपने आप शरीर के ऊपर ध्यान दें. सुबह व्यायाम करें. आईजी ने जवानों सुझाव भी मांगा. साफ कहा कि अगर किसी को कोई सुझाव अथवा परेशानी है तो बताये, हमलोग उसे सुधारने का प्रयास करेंगे.

    आरपीएफ के पास रेल संपत्ति के साथ यात्रियों की सुरक्षा का भी जिम्मा, अलर्ट रहें   

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के सभागार में आरपीएफ के चक्रधरपुर कमांडेंट पी शंकर कुट्टी, टाटानगर सहायक कमांडेंट प्रतीक्षा सिंह और पोस्ट प्रभारी राकेश मोहन समेत अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में आइजी संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि आरपीएफ के जिम्मे बड़ी जिम्मेदारी है. रेल संपत्ति के साथ यात्रियों की सुरक्षा का जिम्मा भी है. ऐसे में कोई भी लापरवाही बड़ा नुकसान कर सकती है. इसलिए अधिकारी व जवान ड्यूटी पर अलर्ट मोड में रहें. सिर्फ ट्रेन की सुरक्षा ही नहीं यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनकी मदद करने की भी उनकी जिम्मेदारी है.

    यात्रियों से अच्छा व्यवहार करें अधिकारी व जवान, उनकी मदद करें  

    आईजी संजय कुमार मिश्रा ने आरपीएफ के अधिकारी व जवानों से यात्रियों के साथ अच्छा बनाकर करने की सीख दी. कहा कि जरूरत पड़ने पर उनकी मदद करें. अगर यात्री किसी समस्या को उनके सामने रखते हैं मसलन ट्रेन में एसी क्यों नहीं चल रहा तो यात्रियों को सम्मानपूर्वक जवाब दें. संबंधित लोगों को सूचित करें ताकि समस्या का निदान जल्दी हो सके. यात्रियों की मदद करें, उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करें. ऐसे न ही हो यात्रियों के सवालों को हां-नां कहकर टाल दें.

    'Red Carpet' welcome of RPF IG in Tatanagar know the status of post inspection RAILWAY PROTECTION FORCE SOUTH EASTER RAILWAY Tatanagar post inspection of RPF IG
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleKHARAGPUR. पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, खड़गपुर में पूर्व छात्र मिलन समारोह
    Next Article रेलवे ने यार्ड और वर्कशॉप के भीतर फोटो और वीडियोग्राफी करने पर लगाया प्रतिबंध, यूनियनों ने जताया विरोध
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    आरपीएफ-जीआरपी

    पुणे जंक्शन पर RPF की साजिश बेनकाब!, यात्री को झूठे केस में फंसाया, कोर्ट ने किया खारिज

    October 17, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group