Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » टाटानगर : ट्रेन दुर्घटना में सहचालक व चालक निलंबित, जांच शुरू
देश-दुनिया

टाटानगर : ट्रेन दुर्घटना में सहचालक व चालक निलंबित, जांच शुरू

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 25, 2018
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • रेलमंडल में सेफ्टी के तमाम नियम ठेंगे पर, चालक की जगह सहचालक कर रहा था पुशपुल मालगाड़ी की पायलटिंग
  • मालगाड़ी के बैकिंग इंजन में चालक को दी गयी थी डयूटी, रोस्टर व ड्यूटी बुकिंग भी संदेह के घेरे में
  • ज्वाइंट प्रोसिड ऑडर को लेकर चालकों ने उठाया सवाल, मामले को आगे ले जाने की तैयारी

जमशेदपुर से धमेंद्र की रिपोर्ट. चक्रधरपुर रेलमंडल के टाटानगर स्टेशन के समीप आदित्यपुर-टाटा स्टील यार्ड में आयरन ओर लोड मालगाड़ी के बेपटरी होने की घटना में रेल प्रशासन ने आखिरकार दोनों चालकों पर गाज गिरा दी है. सीनियर डीओपी ने दुर्घटना के लिए प्रारंभिक रूप से जिम्मेदार मानते हुए सहचालक सुधीर कुमार और बैकिंग इंजन के पायलट एसपी कुमार को निलंबित कर दिया है. इसके साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए इंक्वायरी टीम गठित कर जांच की जा रही है. आयरन ओर लोड मालगाड़ी के आगे और पीछे दोनों ओर इंजन था.

शनिवार की सुबह लगभग 10.10 बजे हुई दुर्घटना में मालगाड़ी के रोल्ड (लुढकने) होने के कारण बैंकिग इंजन समेत पीछे के चार वैगन पटरी से उतर गये थे. दुर्घटना के बाद इसके कारणों को लेकर रेलवे अधिकारी कारणों पर मंथन करने में जुटे हे तो पूरे मामले को संरक्षा की गंभीर चूक के कारण दबाने का भी भरपूर प्रयास किया जा रहा है. चालकों पर की गयी कार्रवाई के बाद दबी जुबान से चालक वर्ग ने आक्रोश जताया है और सेफ्टी की चूक के लिए रेलवे के आला अधिकारी और जेपीओ यानि ज्वाइंट प्रोसिड आर्डर की खामियों की ओर इशारा किया जा रहा है. जेपीओ के तहत ही मालगाड़ी में पायलट चालक की जगह सहचालक सुधीर कुमार को डयू्टी दे दी गयी थी जिनके पास आपात स्थिति में लोको को कंट्रोल करने का पर्याप्त अनुभव नहीं था जो इस दुर्घटना का एक कारण बना.

रेलवे की जांच में यह बात सामने आयी है कि आदित्यपुर से रवाना हुई आयरन ओर लोड मालगाड़ी ओवरब्रिज से आगे बढ़ने के बाद अचानक रोल्ड होने लगी. मालगाड़ी में बतौर चालक लोको यानी इंजन में असिस्टमेंट लोको पायलट सुधीर कुमार की डयूटी थी. इंजन में कोई चालक नहीं था. हालांकि सेफ्टी नियमों के अनुसार अनुसार किसी भी मालगाड़ी इंजन में असिस्टेंट की जगह लोको पायलट को ही डयूटी दी जानी चाहिए जो पर्याप्त अनुभव रखते हो. बताया जाता है कि टाटा स्टील यार्ड में कंपनी की ओर बढ़ रहा इंजन अचानक पावर डाउन होकर रोल्ड करने लगा. अचानक आयी इस स्थिति से सह चालक सुधीर कुमार घबरा गये और उनका नियंत्रण लोको से हट गया. वहीं आदित्यपुर इंड की ओर से मालगाड़ी के आगे बढ़ने के बाद प्वाइंट रिलीज कर दिया गया था. इस कारण रोल्ड होकर मालगाड़ी प्वाइंट पर धमके के साथ डिरेल्ड हो गयी. दुर्घटना में इंजन समेत चार वैगन पटरी से उतर गये थे.

दुर्घटना के बाद रेलवे प्रशासन की ओर आनन-फानन में टाटा स्टील यार्ड में दुर्घटना दिखाकर कंपनी से सहयेाग मांगा गया, लेकिन कंपनी की ओर सहयोग नहीं मिलने पर रेलवे ने अपने संसाधनों का उपयोग कर बेपटरी वैगन व इंजन को पटरी पर लाने का काम किया. इस तरह पूरा मामला आला अधिकारियों के संज्ञान में आ गया. इसके बाद आनन-फानन में कमेटी गठित कर जांच शुरू की गयी. इसमें तहत प्रारंभिक रूप से कारण बताते हुए सहचालक व चालक को निलंबित कर दिया गया है.

जेपीओ पर सवाल, डीआरएम-जीम गंभीर

आदित्यपुर यार्ड से टाटा स्टील के भीतर मालगाड़ी रैक को चलाने के लिए जेपीओ यानी ज्वाइंट प्रोसिड आर्डर का पालन किया जाता है. जेपीओ का प्रारुप सीनियर डीओपी और सीनियर डीओएम मिलकर तय करते है जो परिचालन व चालकों का हिस्सा होता है. चालकों का कहना है कि डीपीओ में ही संरक्षा को दरिकनार कर सहचालक से मालगाड़ी चलायी जाती है जो नियम के विरुद्ध कृत्य है, हालांकि इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया अब तक रेलवे की ओर से रेल न्यूज हंट को नहीं मिल सकी है, जिसका इंतजार किया जा रहा है. बताया जाता है कि सेफ्टी नियमों के उल्लंघन को लेकर रेलवे जीएम से लेकर डीआरएम तक गंभीर है रेलवे बोर्ड चेयरमैन भी इसे गंभीरता से ले रहे.

सहचालक-चालक मोबाइल पर कर रहे थे बात

अब तक जांच में जो बातें सामने आयी है उसके अनुसार मालगाड़ी पर तैनात आनडयूटी चालक की भूमिका में सह चालक सुधीर कुमार और पीछे बैकिंग इंजन में चालक एसपी कुमार मोबाइल पर बात कर रहे थे. दोनों के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला गया है जिसके आधार पर रेल प्रशासन जांच को आगे बढ़ा रहा है.

सूचनाओं पर आधारित खबर में किसी भी टिप्पणी का स्वागत है

9234600484 वाट्सअप 

Spread the love
accident adityapur
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
न्यूज हंट

ECR : दानापुर मंडल में 47 करोड़ का विवादित सोलर टेंडर, Sr DEE(G)DNR की कार्यशैली पर गंभीर सवाल!

August 30, 2026
न्यूज हंट

Itarsi : रेलवे बुकिंग काउंटर से 4.47 लाख के गबन में CBS को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

August 26, 2026
Latest Posts

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026

ECR जीएम की सार्थक पहल: रेलकर्मियों और आश्रितों से हर मंगलवार को करेंगे मुलाकात, समस्याओं का होगा समाधान

September 16, 2026

Adra Division: सीबीआई के हत्थे चढ़ा घूसखोर Chief Health Inspector, मेडिकल लीव मंजूर करने के एवज में ली थी रिश्वत

September 15, 2026

रेलवे अर्बन बैंक में रोजगार का बड़ा अवसर, शेयरधारकों और स्टाफ के आश्रितों के लिए ग्रुप ‘C’ के 35 पदों पर निकली भर्ती

September 15, 2026

ECR : दानापुर मंडल का नया कारनामा, LP(P) का प्रमोशन रद्द, कैडर रिव्यू के नाम पर हुआ बड़ा खेल!

September 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group