KHARAGPUR. दुर्गा मंदिर, गोलबाजार की स्थापना सन् 1925 हुई थी. इस वर्ष दुर्गा मंदिर अपनी स्थापना के शताब्दी वर्ष का जश्न मना रही है. इस अवसर पर कमिटि ने दुर्गा पूजा के समय अनेकानेक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया है. दुर्गा पूजा की समाप्ति पर कमिटि ने 28 अक्टूबर को कालीपूजा सम्मेलनी मनाने का निर्णय लिया. इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए खड़गपुर के उभरते सितारे अन्नया नाग को संगीत कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है.
गौरतलब हो कि 16 वर्षीय अन्न्या नाग खड़गपुर निवासी अपूर्व नाग एवं जयंती नाग की सुपुत्री है. इन्होंने सन् 2022 में सारे गा मा पा में भाग लिया था तथा 2023 में आकाश आठ के द्वारा संचालित कार्यक्रम “गुड मार्निंग आकाश” का हिस्सा थी. इस अवसर पर पूजा अध्यक्ष खड़गपुर कारखाना के उप मुख्य यांत्रिक इंजीनियर (डीजल), आशुतोष कुमार ने खड़गपुरवासियों एवं रेलवे कर्मचारियों से आह्वान किया कि गोलबाजार स्थित दुर्गा मंदिर 28 अक्टूबर को कालीपूजा सम्मेलनी में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनायें.
कार्यक्रम इस प्रकार होगा
28 अक्टूबर : सोमवार, संध्या 7.30 बजे से आकाश आठ के सुप्रसिद्ध गायिका अन्नया नाग की प्रस्तुति
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026


















































































