- राजभाषा प्रतियोगिता में लोको पायलट मुकेश कुमार सिंह को जोन में प्रथम स्थान, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे जोन का प्रतिनिधित्व
KOLKATA. दक्षिण पूर्वी रेलवे मुख्यालय कोलकाता के गार्डेनरीच में 25.10.2024 को क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गयी. जीएम अनिल कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली बैठक में दक्षिण पूर्व रेलवे के चारों रेल मंडल प्रबंधक वीडियो कान्फ्रेंस से जुड़े. इस अवसर पर हिन्दी को रेलवे में बखूबी लागू करने पर जोर दिया गया. क्षेत्रीय स्तर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विजेताओं को भी पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

जीएम से अवार्ड लेते मुकेश कुमार सिंह
चक्रधरपुर रेल मंडल के लोको पायलट मुकेश कुमार सिंह को पूरे जोन में राजभाषा प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल पाने के लिए महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्र ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. उन्हे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली राजभाषा प्रतियोगिता में दक्षिण पूर्व रेलवे का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी मिलेगा.
दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह ने मुकेश कुमार सिंह को बधाई दी है. उन्होंने बयान जारी कर रहा कि मेंस यूनियन से मुकेश कुमार सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी रहे हैं और सदेव लोको पायलट के रूप में बेहतर काम किया. उन्होंने उम्मीद जतायी कि देश में चक्रधरपुर रेल मंडल का नाम वह रौशन करेंगे. इस मौके पर वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता चन्द्रशेखर ने भी मुकेश सिंह को बधाई दी. मंडल रेल प्रबंधक अरूण जतोह राठौर ने भी ऑनलाइन बैठक में इस उपलब्धि के लिए बधाई दी. इस मौके पर राजभाषा पत्रिका का भी विमोचन भी किया गया.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































