Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

उत्तर मध्य रेलवे के महोबा में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, किशोर हिरासत में लिया गया

JHANSI. उत्तर मध्य रेलवे के महोबा रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन पलटाने की एक साजिश लोको पायलट की सूझबूझ से नाकाम हो गई है. ट्रैक पर भारी भरकम पिलर रखा देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक लिया. रेलवे ट्रैक पर पिलर रखा होने की सूचना पर ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पहुंचे आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने मौके से एक किशोर किया हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.

झांसी मानिकपुर रेलवे लाइन के बांदा महोबा रेलवे ट्रैक पर कबरई और मटोंध स्टेशन के बीच ट्रेन का एक बड़ा हादसा होने से बच गया. शनिवार को पैसेंजर ट्रेन महोबा स्टेशन से रवाना होकर कबरई और मटोंध के बीच सुकौरा गांव के पास पहुंची तो रेलवे ट्रैक पर भारी भरकम पिलर रखा चालक ने देखा. लोको पायलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया और एक हादसा होने से बच गया. ट्रैक पर पिलर रखे होने की सूचना कंट्रोल और आरपीएफ को दी गयी.

लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी. घटना की सूचना से अधिकारी हरकत में आ गए और इसके बाद रेल पथ निरीक्षक बांदा राजेश कुमार तहरीर पर कबरई थाने में एक किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. रेलवे ट्रैक पर रखे पिलर को हटाकर ट्रेन को गंतव्य को रवाना किया गया.

सदर क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि झांसी मानिकपुर रेलवे ट्रैक पर कबरई थाना क्षेत्र के सुकौरा गांव के पास पिलर रखे होने की सूचना पर पुलिस और आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर पास से एक किशोर को हिरासत में लिया गया है. आरोपित ने ट्रैक पर पिलर रखने की बात कबूली है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है.

एक दिन पहले ही बलिया में रेल हादसे की साजिश नाकाम हो गई थी. शनिवार की सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर बलिया-छपरा रेल खण्ड पर बकुलहा और मांझी स्टेशन के बीच लोको पायलट ने पटरी पर रखे पत्थर को देख लिया. लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिया. इससे इंजन के सेफ्टी गार्ड से पत्थर टकरा कर हट गया. इसके उपरांत सेफ्टी सुनिश्चित कर लोको पायलट द्वारा ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...