Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Saturday, October 31
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » अब गुजरात में ट्रेन को पलटने की साजिश, ट्रैक पर रखे 4 फीट के लोहे के टुकड़े से टकराया इंजन
    रेल न्यूज

    अब गुजरात में ट्रेन को पलटने की साजिश, ट्रैक पर रखे 4 फीट के लोहे के टुकड़े से टकराया इंजन

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 25, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • ट्रेन से लोहे का टुकड़ा टकराने से इंजन में खराबी, 3 घंटे तक रुकी रही ट्रेन
    • ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन के साथ घटना, डॉग स्क्वाड समेत ड्रोन कैमरे से जांच शुरू

    Botad, Gujarat. गुजरात के बोटाद के समीप बुधवार तड़के एक बार फिर ट्रेन को बेपटरी किए जाने की साजिश सामने आई है. रेलवे ट्रैक पर 4 फीट लंबा लोहे का टुकड़ा रखा गया था, जो ओखा-भावनगर ट्रेन (ट्रेन नंबर 19210) के इंजन से टकरा गया. घटना से इंजन में खराबी होने की वजह से ट्रेन करीब 3 घंटे तक बोटाद के कुंडली गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर रुकी रही. बाद में दूसरा इंजन आने पर ट्रेन को रवाना किया गया. घटना की जानकारी मिलने पर बोटाद एसपी, डीवाईएसपी समेत रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गए हैं.

    जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के 3 बजे के करीब ओखा से भावनगर की ओर जा रही ओखा-भावनगर एक्सप्रेस ट्रेन बोटाद के कुंडली गांव से दो किलोमीटर की दूरी पर इंजन की खराबी के कारण रुक गई. रेल पटरी पर रखा करीब 4 फीट लंबा लोहे का टुकड़ा टकराने से ट्रेन के इंजन में खराबी आ गई. करीब 3 घंटे तक ट्रेन इसी स्थान पर खड़ी रही. बाद में दूसरे इंजन को मंगवाकर ट्रेन को रवाना किया गया.

    घटना के संबंध में बोटाद के पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने बताया कि बोटाद जिले के रामपुर पुलिस स्टेशन की सीमा में कुंडली गांव से 2 किलोमीटर दूर की यह घटना है. बुधवार तड़के जब ओखा भावनगर ट्रेन इधर से गुजर रही थी तो किसी ने रेलवे ट्रैक पर 4 फीट लंबा लोहे का टुकड़ा रख दिया था, जिससे ट्रेन टकराकर रुक गई. पैसेंजर ट्रेन होने से इसकी गति सामान्य थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया. रेलवे विभाग और रेलवे पुलिस से जानकारी मिलने के बाद लोकल क्राइम ब्रांच एलसीबी, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप एसओजी समेत कई टीमें जांच में जुट गई हैं. घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई हैं, जो डॉग स्क्वॉड और ड्रोन कैमरे से जांच में जुट गई है.

    सूरत में भी हुई थी ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश

    जानकारी के अनुसार 21 सितम्बर को सूरत के कीम स्टेशन के समीप भी ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश रची गई थी, जिसका पर्दाफाश हो गया है. इसमें रेलवे ट्रैक के 71 पैडलॉक और 2 फिश प्लेट खोली गई थीं. हालांकि घटना की जांच में इसमें रेलवे के ही 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है, जो नौकरी में तरक्की और सोशल मीडिया में अपनी वाहवाही को लेकर घटना को अंजाम दिए थे.

    A piece of iron 4 feet long placed on the track Conspiracy to overturn train in Gujarat engine collided with a 4 feet iron piece
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleTeam Members of IRSTMU meets with Minister of Railways Ashwini Vaishnaw at Sawai Madhopur
    Next Article कोटा-सवाई माधोपुर के बीच 108 किलोमीटर सेक्शन में लगा टक्कर रोधी उपकरण “कवच”, ट्रायल देखने पहुंचे रेलमंत्री
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    BILASPUR: 15 घंटे की अमानवीय थकान और ट्रांसफर के इंतजार में चली गई लोको पायलट की जान!

    October 11, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group