Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Monday, October 26
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Dy CTI/TATA विकास कुमार की सक्रियता से यशवंतपुर एक्सप्रेस से गायब 6 लाख का हार हुआ रिकवर
    रेल न्यूज

    Dy CTI/TATA विकास कुमार की सक्रियता से यशवंतपुर एक्सप्रेस से गायब 6 लाख का हार हुआ रिकवर

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 24, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • बरगढ़ रोड में छूटे बैग से सहयात्री ने निकाल लिया था ज्वेलरी का डिब्बा,  टीटीई की चेतावनी के बाद लौटाया 

    SAMBALPUR. Dy CTI/TATA विकास कुमार की सक्रियता व सख्ती से सोमवार की रात एक महिला को 6 लाख रुपये मूल्य का सोने का हार वापस मिल सका. घटना 18112 डाउन यशवंतपुर-टाटा साप्ताहिक एक्सप्रेस की है. लिंगामपल्ली से बरगढ़ रोड तक ट्रेन में यात्रा कर रही एम सूर्या कुमारी व एम नव्या का बैग ट्रेन में ही छूट गया था. दोनों को बरगढ़ रोड स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद इस भूल का अहसास हुआ. दोनों कोच B -6 की सीट नंबर 29,30 यात्रा कर रही थी. इसकी सूचना रेल मदद को दी गयी. इसके बाद संबलपुर में रेलवे कर्मचारियों को यह जानकारी भेजी गयी.

    रेल मदद से आयी सूचना के अनुसार महिला यात्रियों ने एक लैपटॉप, बैग, सर्टिफिकेट और जरूरी सामान बर्थ पर छूट जाने की बात कही थी. संबलपुर में RPF की टीम ने बैग खोजने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिला. बाद में कोच कंडक्टर Dy CTI /Tata विकास कुमार ने seat के नीचे से बैग को खोज निकाला और ट्रेन के झारसुगुड़ा पहुंचने पर उसे महिला यात्रियों के संबंधियाें के हवाले कर दिया. यहां जांच में यह बात सामने आयी कि बैग के सभी सामान तो है लेकिन भारी भरकम gold neckless गायब है. आलम यह हो गया कि यात्रियों के परिजन सामान रिकवर करने वाले Dy CTI /Tata को ही शक के घेरे में ले लिया और ज्वेलरी गायब करने का आरोप तक लगा दिया.

    हालात की नाजुकता भांपकर Dy CTI /Tata विकास कुमार ने B -6 के बर्थ संख्या 29,30 के पास जाकर फिर से जांच की और दूसरे यात्रियों से यह जानने का प्रयास किया कि अगर बैग से हार गायब हुआ है तो यहीं किसी यात्री की हरकत है. जिसने भी इस हरकत काे अंजाम दिया है वह उसे लौटा दे वरना एक-एक सभी का सामान चेक करवाया जायेगा तब पकड़े जाने पर जेल जाना पड़ सकता है. पहले तो एक यात्री ने चेक कराने की धमकी दी और कहा कि वह भी इसके लिए केस करेंगे लेकिन लगातार जोर देने पर उनके बगल से ही सोने का हार जो करीब 6 लाख का था रिकवर कर लिया गया. इसके साथ ही बैग से गायब सर्टिफिकेट, लैपटॉप, डायमंड के सेट आदि भी सुरक्षित रूप से महिला यात्रियों के परिजनों को सौंप दिये गये.

    इस घटना के बाद रेलकर्मियों पर आरोप लगाने वाले महिला यात्री के परिजनों ने शर्मिदगी जतायी और रेल कर्मचारियों की सक्रियता और रेलवे की सिस्टम आभार जताया.

    Dy CTI/TATA Vikas Kumar recovered necklace worth Rs. 6 lakhs TATANAGAR CTI Yeshwantpur Express
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleखड़गपुर सेंट एग्नेस स्कूल के सामने पार्किंग पर रेलवे ने लगाया प्रतिबंध, बच्चों को छोड़ने आने वाले अभिभावक परेशान
    Next Article हावड़ा-टाटा-राउरकेला के बीच बिछेगी चौथी लाइन, ट्रेनों को समय पर चलाने का हो रहा प्रयास : SER/GM
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026
    रेल यात्री

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group