Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

खुला मंच/विचार

खड़गपुर सेंट एग्नेस स्कूल के सामने पार्किंग पर रेलवे ने लगाया प्रतिबंध, बच्चों को छोड़ने आने वाले अभिभावक परेशान

  • 30 साल से इस स्थान का उपयोग पार्किंग के लिए किया जा रहा था, बिना किसी सूचना के लगा दिया प्रतिबंध

KHARAGPUR. खड़गपुर रेलवे प्रशासन ने सेंट एग्नेस स्कूल खड़गपुर के सामने पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है. रेलवे प्राधिकरण ने स्कूल के सामने खुले स्थान पर वाहन पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया है. रेलवे के अचानक और अप्रत्याशित निर्णय पर स्थानीय लोगों और बच्चों को स्कूल पहुंचाने आने वाले अभिभावकों ने सवाल किया है.

लोगों का कहना है कि बीते 30 वर्षों से अधिक समय से इस स्थान का उपयोग बिना किसी समस्या के पार्किंग के लिए किया जा रहा है. माता-पिता को छात्रों को सुरक्षित स्कूल पहुंचाने और ले जाने से इससे मदद मिलती है. हाला में बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के ही इस इलाके में पार्किंग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसका असर माता-पिता और ड्राइवरों को बच्चों को छोड़ने और वापस ले जाने में हो रही है.

स्कूल के समय में भीड़भाड़, भ्रम और बच्चों की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में चिंताएं पैदा हो रही हैं. व्यस्त और अपरिचित सड़कों से गुजरने के लिए बच्चे संघर्ष करते हैं. लोगों कहना है कि रेलवे के इस निर्णय के पीछे वैध चिंता व दूसरे कारण हो सकते हैं, लेकिन इसके लिए कि सुझाव व नोटिस नहीं दिये जाने से लोगों को अनावश्यक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.

अभिभावकों कहना है कि इस मामले में दोनों पक्षों में चर्चा करने से बेहतर समाधान मिल सकता था. इस मामले में केजीपीएन ने रेलवे प्राधिकरण से अनुरोध किया है कि वे स्थानीय समुदाय, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन के साथ मिलकर ऐसा विकल्प खोजें जिससे सभी को राहत मिल सके.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...