Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

मीडिया

तीन अक्टूबर को देशभर में रेलवे ट्रैक जाम करने की चेतावनी, कुरुक्षेत्र की महापंचायत में किसानों का ऐलान

Kurukshetra. कुरूक्षेत्र के पिपली में रविवार को हुई महापंचायत में किसानों ने तीन अक्टूबर काे देशभर में रेलवे ट्रैक जाम करने का ऐलान कर दिया.‌महापंचायत में सरवन सिंह पंधेर, जगजीत सिंह दल्लेवाल, अमरजीत सिंह मोहड़ी सहित कई किसान नेताओं ने हिस्सा लिया. महापंचायत में महिला किसान भी भारी संख्या में पहुंची थी. पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हरियाणा भर में किसानों द्वारा महापंचायत की जा रही है और भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए हैं.

अब हरियाणा में इसका बदला लेने का समय आ गया है. हम पंचायत कर हरियाणा के किसानों को याद दिला रहे है कि किस प्रकार से पीपली में किसानों पर बल का प्रयोग किया गया और किस प्रकार से किसान शुभकरण को शहीद किया गया. उन्होंने बताया कि 3 अक्टूबर को भारत भर में 2 घंटे के लिए रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे और आने वाले समय में आंदोलन को और भी गति दी जाएगी.‌ भाजपा सरकार ने जिस प्रकार के अत्याचार किसानों पर किए हैं, अब हरियाणा में इसका बदला लेने का समय आ गया है.

अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि हमारे आंदोलन का उद्देश्य दूसरे राजनीतिक दलों को भी सचेत करना है कि अगर सत्ता में आने के बाद वह किसानों के साथ इस प्रकार का दुर्व्यवहार करेंगे तो कि कैसे एक होकर उनके खिलाफ भी लड़ाई लड़ी जाएगी. किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और आने वाले समय में इस आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...