Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक रखकर दाे जगह ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, प्राथमिकी दर्ज
    रेल न्यूज

    अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक रखकर दाे जगह ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, प्राथमिकी दर्ज

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 10, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Ajmer. राजस्थान में 17 दिन में तीसरी बार ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश हुई है. इस बार अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच दाे स्थानों पर बदमाशों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिए. गनीमत रही कि ट्रेन इन्हें तोड़ते हुए आगे निकल गई और कोई हादसा नहीं हुआ. रेलवे और आरपीएफ के अधिकारियों ने मंगलवार सुबह घटना स्थल का मुआयना किया. आरपीएफ के असिस्टेंट कमिश्नर रामेश्वर लाल मीना ने मौके पर रखे ब्लॉक को हटाने के निर्देश किए.

    मामला फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग पर रविवार रात का है. इसका खुलासा सोमवार रात्रि में हुआ. यह मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी. इस मामले में मांगलियावास थाना पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है. उन्होंने बताया कि पुलिया पर रेलवे के ही ब्लॉक रखे हुए थे, जिसे बदमाशों ने उठाकर ट्रैक पर रख दिया. आरपीएफ के अफसरों ने माना कि एक से ज्यादा व्यक्तियों ने ऐसा किया होगा. सिविल पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल मिलकर मामले में अनुसंधान कर रहे हैं. इससे पहले 28 अगस्त को बारां के छबड़ा में मालगाड़ी के ट्रैक पर बाइक का स्क्रैप फेंका गया. इस घटना में इंजन बाइक के कबाड़ से टकरा गया. 23 अगस्त को पाली में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत ट्रैक पर रखे सीमेंट ब्लॉक से टकरा गई थी.

    डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (डीएफसीसी) कर्मचारी रवि बुंदेला और विश्वजीत दास की दर्ज करवाई रिपोर्ट के अनुसार आठ सितंबर की रात 10:36 बजे सूचना मिली कि ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ है. मौके पर पहुंचे तो पाया कि वह टूट कर गिरा हुआ है. एक किमी आगे एक और ब्लॉक टूट कर साइड में रखा हुआ था. ये दोनों ब्लॉक अलग-अलग जगह पर रखे हुए थे. इसके बाद डीएफसीसी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स ने मिलकर सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की. इस दौरान स्थिति सामान्य पाई गई. एक किमी के दायरे में दो जगहों पर सीमेंट के ब्लॉक रखकर ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश थी.

    रेलवे के असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर हरि किशन मीणा के मुताबिक रविवार की रात को 10:36 बजे बांगड़ ग्राम स्टेशन अधीक्षक ने सूचना दी. इसके बाद ट्रैक जांचा गया. एक किमी के दायरे में आमने-सामने की लाइन में दाे जगहों पर ब्लॉक पाए गए, जो इंजन के टकराने से टूट गए थे. सराधना से बांगड़ ग्राम तक स्टाफ ने पेट्रोलिंग की. ब्लॉक टकराने के अलावा सब कुछ सामान्य था. मामले में मांगलियावास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. इस मामले में अजमेर के मण्डल रेल प्रबंधक कार्यालय के जनसम्पर्क निरीक्षक से जानकारी चाही गई तो ज्ञात हुआ कि उनका इस मामले में सीधा कोई सरोकार नहीं है. प्रकरण डीएफसीसी से जुड़ा हुआ है. इसलिए आगे की कार्यवाही भी वे ही कर रहे हैं. मुकदमा दर्ज कराया गया है.

    यह भी पढ़ें 

    • Attempt To Derail Train : अब राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक रखकर ट्रेन डिरेल करने की साजिश
    • अजमेर में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक रखकर दाे जगह ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश, प्राथमिकी दर्ज
    • कालिंदी एक्सप्रेस पलटाने की साजिश में 25 से अधिक से पूछताछ, मजार पर आने वाले जमातियों पर नजर
    • कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश, पटरी पर रखा था LPG सिलेंडर, टकराई ट्रेन, समीप रखा था पेट्रोल भरी बोतलें और बारूद

     

    Conspiracy to derail the train _ FIR Registered
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleJODHPUR : एसबीआई में खाता खोलने पर रेलकर्मियों को मिलेंगी अतिरिक्त सुविधाएं
    Next Article Attempt to Derail Train : अब राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर सीमेंट ब्लॉक रखकर ट्रेन डिरेल करने की साजिश
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    रेल न्यूज

    पुलिस और रेलकर्मियों के बीच टकराव, टिकट विवाद पर गरमाई सियासत में यूनियन की इंट्री

    October 8, 2026
    Latest Posts

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026

    स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो हाई-स्पीड ट्रेनें टकराई, 46 से अधिक लोगों की मौत,

    October 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group