Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

नयी दिल्ली से बनारस जा रही Vande Bharat का इंजन फेल, शताब्दी से भेजे गये यात्री

Kanpur. नई दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस (Vande Bharat) सोमवार की सुबह तकनीकी खराबी के कारण इटावा जिले के भरथना और साम्हो के बीच रूक गयी. इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह गाड़ी संख्या 22436, नयी दिल्ली – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गयी.

उन्होंने बताया कि यह गाड़ी भरथना-साम्हो के बीच तकनीकी खराबी के कारण रुक गयी. इसके बाद एक राहत इंजन वहां 10:24 बजे पहुंचा और गाड़ी को भरथना स्टेशन पर लाया गया. उन्होंने बताया कि इस गाड़ी के यात्रियों को अलग-अलग ट्रेनों के जरिये कानपुर रवाना किया गया. सिंह ने बताया कि यात्रियों को कानपुर से वाराणसी भेजने के लिए एक विशेष गाड़ी का करीब पौने तीन बजे दोपहर इंतजाम किया गया. यह गाड़ी वंदे भारत के यात्रियों को लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुई.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...