Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, November 1
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Kalindi Express Accident : कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश, पटरी पर रखा था LPG सिलेंडर, टकराई ट्रेन, समीप रखा था पेट्रोल भरी बोतलें और बारूद
    रेल न्यूज

    Kalindi Express Accident : कानपुर में कालिंदी एक्सप्रेस को उड़ाने की साजिश, पटरी पर रखा था LPG सिलेंडर, टकराई ट्रेन, समीप रखा था पेट्रोल भरी बोतलें और बारूद

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 9, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    Kanpur. उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां बड़ा ट्रेन हादसा टल गया है. लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. कालिंदी एक्सप्रेस को ब्लास्ट कर उड़ाने की साजिश सामने आई है. यहां रेलवे लाइन पर रखे एलपीजी सिलेंडर से ट्रेन टकरा गई. इससे तेज आवाज हुई, जिसके बाद ड्राइवर ने ट्रेन को रोक दिया. पुलिस ने मौके से पेट्रोल से भरी बोतल, माचिस और बारूद भी बरामद किए हैं. एटीएस की टीम मामले की जांच में जुट गई है. मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक महीने के अंदर ही एक और ट्रेन हादसे की साजिश सामने आई है. रविवार रात करीब 8.30 बजे प्रयागराज से भिवानी की ओर जा रही कालिंदी एक्सप्रेस रेलवे लाइन पर रखे भरे एलपीजी सिलेंडर से टकरा गई. बीते 17 अगस्त की रात करीब 2.30 बजे साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. रेलवे ने इस हादसे में भी साजिश की बात कही थी.

    ज्वलनशील पदार्थ ट्रैक पर था

    कानपुर सेंट्रल से महज 30 किलोमीटर दूर शिवराजपुर क्षेत्र के रेलवे ट्रैक की इस घटना के बाद रेलवे और सर्तक हो गई है. ये लाइन बरेली मंडल के अधीन है. रात 8.30 बजे यहां से गुजर रही कालिंदी एक्सप्रेस हादसे से बाल-बाल बच गई. ट्रैक के बीच में एक एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ एक कांच की बोतल में ज्वलनशील पदार्थ और सफेद रंग के केमिकल पाया गया है.

    ट्रेन से टकराने पर सिलेंडर फटा नहीं

    गुजर रही ट्रेन के ड्राइवर को पटरी पर रखा सिलेंडर दिखा. इसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी, लेकिन रफ्तार होने की वजह से ट्रेन का इंजन सिलेंडर से टकरा गया. इसके बाद सिलेंडर उछलकर दूर गिरा. ट्रेन से टकराने के दौरान सिलेंडर फटा नहीं, नहीं तो रेल की पटरी धमाके से उखड़ जाती और इंजन सहित बोगियां पटरी से उतर जाती. इससे नुकसान होता.

    क्या कहते हैं पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ?

    पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल पीआरओ राजेंद्र सिंह के अनुसार पूरे मामले की जांच कराई जा रही है. ट्रैक की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त व्यवस्था भी की जाएगी. बीते अगस्त महीने में कानपुर के ही गोविंदपुरी और भीमसेन के बीच रेलवे पटरी पर लोहे का टुकड़ा रखकर साबरमती एक्सप्रेस को डिरेल करने का प्रयास किया गया था,जिससे साबरमती एक्सप्रेस के करीब 22 डिब्बे पटरी से उतर गए थे. मौके पर डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है. ‌पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

    bottles filled with petrol and gunpowder were kept nearby Conspiracy to blow up Kalindi Express in Kanpur LPG cylinder was kept on the track
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleBreaking: बक्सर में बड़ा रेल हादसा टला, नई दिल्ली से इस्लामपुर जा रही मगध एक्स्प्रेस दो हिस्सों में बटी
    Next Article रेलवे ने विनेश फोगाट, बजरंग पूनिया का इस्तीफा किया स्वीकार, चुनाव लड़ने का रास्ता साफ
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    TATANAGAR: विवादों में घिरे SSE/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    रेल न्यूज

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    रेल न्यूज

    चक्रधरपुर रेल मंडल : 22 हजार रेलकर्मियों के खातों में पहुंची बोनस की राशि, यूनियनों की नाकामी पर दिखी नाराजगी

    October 16, 2026
    Latest Posts

    TATANAGAR: विवादों में घिरे SSE/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026

    रेलवे में नौकरी का अवसर: स्टेशन मास्टर के 1265 पदों पर भर्ती का शानदार मौका, ग्रेजुएट्स के लिए खुला आवेदन का रास्ता

    October 30, 2026

    रूपम पाण्डेय बने ‘ऑल इंडिया रेलवे वर्कर्स फेडरेशन’ के राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता मजदूर सेल ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

    October 30, 2026

    गपशप : चक्रधरपुर रेलमंडल का कामर्शियल विभाग… कुर्सी से फेविकोल का रिश्ता और ‘रवि’ बाबू!

    October 30, 2026

    चार्जिंग बंद करना समाधान नहीं: विशेषज्ञों की दो टूक- सिस्टम सुधारे रेलवे, यात्रियों को न हो परेशानी

    October 30, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का फैसला: ट्रेन से गिरने वाले यात्री के पास टिकट न मिलने पर भी परिजनों को मिलेगा मुआवजा, ट्रिब्यूनल का आदेश खारिज

    October 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group