Close Menu
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, September 21
  • About Us
  • Write for Us
  • Advertise
  • Contact Us
  • Cookies Policy
  • Privacy
  • Editorial Policy
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
Rail HuntRail Hunt
  • होम
  • न्यूज हंट
  • रेल न्यूज
    • जोन/बोर्ड/डिवीजन
      • रेलवे की निविदा
      • सर्कुलर / आर्डर
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
    • खुला मंच/विचार
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • मीडिया
    • सोशल मीडिया
    • साक्षात्कार
    • गपशप
  • समाज-संस्कृति
    • सिटीजन जर्नलिस्ट
    • देश-दुनिया
Rail HuntRail Hunt
  • न्यूज हंट
  • रेल यूनियन
  • रेल यात्री
  • आरपीएफ-जीआरपी
  • जोन/बोर्ड/डिवीजन
  • रेलवे की निविदा
  • सर्कुलर / आर्डर
  • देश-दुनिया
  • मीडिया
  • सोशल मीडिया
  • साक्षात्कार
  • गपशप
  • समाज-संस्कृति
  • खुला मंच/विचार
Home » राहुल गांधी ने बढ़ायी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की टेंशन, रेलवे ट्रैक पर उतरे, कहा – ट्रैकमैन सबसे ज्यादा उपेक्षित
न्यूज हंट

राहुल गांधी ने बढ़ायी रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की टेंशन, रेलवे ट्रैक पर उतरे, कहा – ट्रैकमैन सबसे ज्यादा उपेक्षित

Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskSeptember 4, 2024
Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
  • लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ट्रैकमैनों से बातचीत का वीडियो किया साझा

New Delhi. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रेलवे पर फोकस दिखाकर फिर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव की टेंशन बढ़ा दी है. स्टेशन मास्टरों से मिलने के बाद से उत्पन्न गतिरोध अभी खत्म भी नहीं हुआ था कि नेता प्रतिपक्ष रेलवे ट्रैक पर ट्रैकमैनों का हाल जानने पहुंच गये. राजनीतिक गलियारे में इसे राजनीति का नाम दिया जा सकता है. हालांकि राहुल गांधी के इस कदम ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को विचलित जरूर कर दिया है. उनकी टेंश्नन एक बार फिर से बढ़ी हुई है.

रेलमंत्री के मानसिक हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी के ट्रैकमैनों से मिलने के ठीक बाद उन्होंने आनन-फानन में रेलवे ट्रैकमैनों को अपने यहां भोजन पर दावत दे दी. उसने बात की उनकी समस्याओं को जाना. रेलवे ट्रैकमैन नेताओं का कहना है कि रेलमंत्री को उनकी याद तब आयी जब राहुल गांधी उनके पास आये. इससे पहले अब तक रेलमंत्री को ट्रैकमैनों की याद तक नहीं आयी थी.

रेलवे ट्रैकमैनों से बात करते रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव

मंगलवार को राहुल गांधी ने इस बात का उल्लेख करते हुए हुए कि ट्रैकमैन भारतीय रेलवे के सबसे उपेक्षित कर्मचारी हैं, उनकी (ट्रैकमैन) समस्याओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया कि करोड़ों लोगों की सुरक्षित रेल यात्रा केवल उनकी कड़ी मेहनत के कारण ही संभव है. गांधी ने दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रैकमैन के साथ अपनी हालिया बातचीत के एक वीडियो के साथ सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह टिप्पणी की.

रेलवे ट्रैकमैनों के साथ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट में कहा, ‘रेलवे को गतिशील और सुरक्षित बनाए रखने वाले ट्रैकमैन भाइयों के लिए सिस्टम में ‘न कोई ‘प्रमोशन’ है, न ही ‘इमोशन’ है. भारतीय रेल कर्मचारियों में ट्रैकमैन सबसे ज्यादा उपेक्षित हैं, उनसे मिलकर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को समझने का मौका मिला.’ उन्होंने कहा कि ट्रैकमैन 35 किलो औजार उठाकर रोज 8-10 किलोमीटर पैदल चलते हैं. गांधी ने कहा, ‘‘उनकी नौकरी ट्रैक पर ही शुरू होती है और वो ट्रैक से ही रिटायर हो जाते हैं. जिस विभागीय परीक्षा को पास कर दूसरे कर्मचारी बेहतर पदों पर जाते हैं, उस परीक्षा में ट्रैकमैन को बैठने भी नहीं दिया जाता.’’

देखें राहुल गांधी में एक्स पर क्या-क्या कहा

https://x.com/RahulGandhi/status/1830954361029034454

कांग्रेस नेता ने कहा कि ट्रैकमैन भाइयों ने बताया कि हर साल करीब 550 ट्रैकमैन काम के दौरान दुर्घटना के शिकार होकर जान गंवा देते हैं, क्योंकि उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, ‘विपरीत परिस्थितियों में बिना बुनियादी सुविधाओं के दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाले ट्रैकमैन भाइयों की इन प्रमुख मांगों को हर हाल में सुना जाना चाहिए.’ गांधी ने कहा कि काम के दौरान हर ट्रैकमैन को ‘रक्षक यंत्र’ मिले, जिससे ट्रैक पर ट्रेन आने की सूचना उन्हें समय से मिल सके.

उन्होंने कहा, ‘ट्रैकमैन को विभागीय परीक्षा के जरिए तरक्की का अवसर मिले. ट्रैकमैन की तपस्या से ही करोड़ों देशवासियों की सुरक्षित रेल यात्रा पूरी होती है, हमें उनकी सुरक्षा और तरक्की दोनों सुनिश्चित करनी ही होंगी.’ वीडियो में, गांधी ट्रैकमैन से उनके मुद्दों और सुरक्षा चिंताओं के बारे में जानते दिखते हैं.

Spread the love
ASHWANI VASNAV Rahul Gandhi increased the tension of Railway Minister Ashwini Vaishnav rahul ghandi Rail minister railway trackman Trackman
Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
Railhunt News Desk
  • Website
  • Facebook
  • X (Twitter)
  • Instagram

देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

Related Posts

न्यूज हंट

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026
न्यूज हंट

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026
रेल न्यूज

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026
Latest Posts

29 साल की नौकरी, 17 किमी की ड्राइविंग! जानिए ECR के उस ‘सुल्तान’ की कहानी जो बिना ट्रेन चलाए बना ‘चीफ गुरुजी’

September 21, 2026

JHANSI: UMRKS का संयुक्त मण्डलीय अधिवेशन आयोजित, सतीश गुप्ता झांसी मंडल अध्यक्ष व संजीव वर्मा बने कारखाना मंडल अध्यक्ष

September 21, 2026

रेलवे ट्रैक पर असुरक्षित रेलकर्मी! फरीदाबाद में ट्रैकमैनों पर जानलेवा हमले में 3 गिरफ्तार, दर्जनों आरोपी अब भी फरार

September 21, 2026

रेलवे में 10,939 पद सरेंडर करने की तैयारी, 5,664 नई तकनीकी भर्तियों का रास्ता भी हुआ साफ

September 20, 2026

आरपीएफ में बड़े पैमाने पर इंस्पेक्टर बने ASC, दूरस्थ तबादलों से बेचैनी, SER से 8 को मिली पदोन्नति पर एक भी नई तैनाती नहीं

September 19, 2026

ADITYAPUR: भक्ति और उल्लास के साथ विश्वकर्मा पूजा महोत्सव, भगवान विश्वकर्मा के चरणों में सुरक्षित रेल परिचालन की प्रार्थना

September 18, 2026

TATANAGAR में ₹383 करोड़ से बनेगा वंदे भारत डिपो, विकास की चमक के पीछे ‘जनशताब्दी’ और ‘इस्पात’ की बलि, रेलवे का दोहरा रवैया उजागर!

September 18, 2026

South Eastern Railway: झारसुगुड़ा स्टेशन में प्लेटफॉर्म की संख्या 5 से बढ़कर होगी 10, जीएम अनिल कुमार जैन ने लिया कार्यों का जायजा

September 18, 2026

चक्रधरपुर के सतर्क लोको पायलटों ने बचाई सैकड़ों यात्रियों की जान, डीआरएम ने किया सम्मानित

September 16, 2026

RDSO के डिप्टी डायरेक्टर और सेक्शन इंजीनियर 4 लाख घूस लेते गिरफ्तार, सीबीआई ने हावड़ा के होटल से रंगे हाथों दबोचा

September 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
  • About Us
  • Advertisement
  • Write for Us
  • Editorial Policy
  • Privacy
  • Handbook
  • Cookies Policy
  • Contact Us
© 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Railhunt Group