Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

CKP SONUA : मालगाड़ी के खुले दरवाजा की टक्कर से फुट ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला

Chakardharpur. चक्रधरपुर रेल मंडल के सोनुआ स्टेशन पर गुरुवार को एक बड़ा हादसा टल गया. यहां अप लाइन में गुजर रही एक मालगाड़ी का दरवाजा खुला था, जो रेलवे फुटओवर ब्रिज के पिलर में टकरा गया. दरवाजे की टक्कर से पिलर क्षतिग्रस्त हो गया और इससे पुराना फुट ओवरब्रिज का ऊपरी हिस्सा क्षतिग्रस्त होते हुए एक ओर मुड़ गया. रेलवे अधिकारियों की माने तो यह बड़े हादसे का कारण बन सकता था.

सूचना मिलते ही चक्रधरपुर रेल मंडल से कई अधिकारी सोनुआ स्टेशन पहुंचे ओर स्थिति का जायजा लिया. इसके बाद क्षतिग्रस्त हो चुके फुट ओवरब्रिज को हटा दिया गया है. इस घटना को लेकर रेल हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर ट्रेनों का परिचालन कुछ समय के लिए रोकना पड़ा है. हालांकि लुप लाइन से कुछ ट्रेनों को सावधानी से पार कराया गया.

रेलवे अधिकारियों की माने तो मालगाड़ी का दरवाजा खुला रह जाना देखने में छोटी बात लगती है लेकिन यह कई बार गंभीर हादसों का कारण बन सकती है. इसकी टक्कर से ओएचई पोल क्षतिग्रस्त हो जाते है जिसके कारण रेल परिचालन बाधित होता है और बड़े हादसे तक होने की संभवना रहती है. कुछ दिनों पूर्व ही रेल मंडल के नीमडीह में नीलांचल एक्सप्रेस के दो यात्री ओएचई तार की चोट से बुरी तरह जख्मी हुए थे.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

Guntakal. रेलवे में नियमों का कड़ाई से पालन कराने और बिना टिकट या अनियमित यात्रा करने वालों पर नकेल कसने की जिम्मेदारी कमर्शियल विभाग की...