Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

जोन/बोर्ड/डिवीजन

DHNABAD : रेलवे से इनपैनल हो पायेंगे इच्छुक निजी अस्पताल, रेल कर्मचारी व आश्रितों को मिलेगी सुविधा

फाइल फोटो

DHANBAD. रेलवे से अब कोई भी निजी अस्पताल जुड़ सकेगा. इसके लिए अस्पताल प्रबंधन की ओर से रेलवे को इच्छा की अभिव्यक्ति देनी होगी. रेलवे को लगेगा कि इस अस्पताल में उनके कर्मचारियों के लिए पर्याप्त सुविधा है तो उसके साथ इनपैनल कर लिया जायेगा. रेलवे की ओर से इसकी पहल हुई है, ताकि कर्मचारी और उनके आश्रित अपने क्षेत्र के नजदीक के अस्पताल से इलाज करा पायें. अभी तक रेलवे सिर्फ कुछ बड़े अस्पतालों के साथ इनपैनल करती आ रही है. जरूरत पड़ने पर रेलवे कर्मचारियों को उन्हीं अस्पतालों में इलाज कराना पड़ता है, लेकिन रेलवे की ओर से इच्छुक निजी अस्पतालों से उनकी सहमति मांगी गयी है. रेलवे की ओर से इसका नोटिस जारी किया गया है.

12 अस्पताल है टाइअप

रेलवे के कर्मचारियों के इलाज के लिए 12 निजी अस्पताल से इनपैनल किया गया है. इसमें धनबाद के तीन, रांची के पांच, दुर्गापुर के तीन और वाराणसी का एक अस्पताल है. इसके अलावा किसी भी निजी अस्पताल में इलाज नहीं होता है.

इन जिलों को मिलेगा फायदा

धनबाद रेल मंडल के क्षेत्राधीन में धनबाद, रांची, रामगढ़, डाल्टनगंज, हजारीबाग, कोडरमा, पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर, वाराणसी, मुगलसराय, उत्तर प्रदेश के चंदौली व मध्य प्रदेश के सिंगरौली क्षेत्र में अवस्थित निजी अस्पताल दो वर्षों के लिए इनपैनल हो सकते है. इसमें सीजीएचएस, इएसआइ, इसीएचएस से पैनलबद्ध निजी अस्पताल के साथ अन्य निजी अस्पताल भी इन पैनल हो सकते है.
होना है दर तय : अस्पतालों को सीजीएचएस दर या उससे कम दर पर रेल कर्मचारियों व उनके आश्रितों को सुविधा देनी होगी. सभी जिलों में रहने वाले कर्मचारियों और उनके आश्रितों को लाभ मिल पायेगा.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...