Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Kolkata : हावड़ा-बर्दवान मेन लाइन में चुंचुड़ा और चंदननगर के बीच पटरियों के किनारे भूस्खलन, अलर्ट

Kolkata. हावड़ा-बर्दवान मुख्य लाइन के चुंचुड़ा और चंदननगर के बीच देवीपुर क्षेत्र में तीसरी लाइन के पास जमीन धंसने की घटना सामने आई है.यह घटना लगातार बारिश के कारण हुई है. अप लाइन के पास मिटी धंस गई, जिससे रेल लाइन के पास पड़े स्लीपर नीचे खिसक गए. स्थानीय निवासियों ने बताया कि लाइन के पास एक तालाब है और अत्यधिक भारी बारिश से रेल लाइन को नुकसान पहुंचने की आशंका है. जब यह घटना सामने आई, तो रेलवे कर्मी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. चुंचुड़ा स्टेशन में प्रवेश करने से पहले होम सिग्नल के पास दूर एक्सप्रेस को रोका गया.

मेंटेनेंस के कर्मचारियों द्वारा फिटनेस सर्टिफिकेट देने के बाद ट्रेन को छोड़ा गया. ट्रेन 9:45 से 10:17 तक खड़ी रही. इस दौरान थर्ड लाइन से कोई ट्रेन नहीं चली. रिवर्स लाइन से ट्रेनों का संचालन किया गया. बाद में थर्ड लाइन से ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया. आज सुबह भी हूल एक्सप्रेस चंदननगर में कुछ समय के लिए खड़ी रही. बारिश के बीच रेलवे के इंजीनियरों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल अप ट्रेनों को उस क्षेत्र से धीमी गति से पास कराया जा रहा है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रकिया को लेकर लगातार सवालों में घेरे में आ रहा है कार्मिक विभाग नियमों के विरुद्ध सीनियर को ब्रांच लाइन में दी...

रेल न्यूज

NEW DELHI : रेलवे बोर्ड ने अपने सभी ज़ोन को निर्देश दिया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि जिन मामलों में व्हील-सेंसिंग सिस्टम...

न्यूज हंट

रेलकर्मियों का कहना है कि चक्रधरपुर रेलमंडल का पूरा सिस्टम काफी बुरे दौर से गुजर रहा सिस्टम में बैठे उच्च अधिकारी धृतराष्ट्र की तरह...

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...