Firojpur. जम्मू और राजस्थान के बीच चलने वाली सोमनाथ एक्सप्रेस में बम की सूचना मिलने के बाद, उसे मंगलवार को पंजाब के फिरोजपुर जिले में एक रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ट्रेन में बम होने का दावा किया था. उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को कासू बेगू रेलवे स्टेशन पर उतार लिया गया.
सोमनाथ एक्सप्रेस जम्मू कश्मीर में जम्मू तवी और राजस्थान में भगत की कोठी के बीच चलती है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सौम्या मिश्रा ने बताया कि पुलिस नियंत्रण कक्ष को एक फोन कर दावा किया गया कि सोमनाथ एक्सप्रेस में बम है. इसके तुरंत बाद ट्रेन को फिरोजपुर से करीब 10 किलोमीटर दूर कासू बेगू रेलवे स्टेशन पर रोक दिया गया.
उन्होंने कहा कि यात्रियों को बाहर निकाल कर इलाके की घेराबंदी कर दी गई है. अधिकारी ने बताया कि पंजाब पुलिस के बम रोधी दस्ते की तीन टीमें बुलाई गई हैं। राज्य पुलिस और सीमा सुरक्षा बल के श्वान दस्ते भी मौके पर मौजूद हैं. एसएसपी ने बताया कि राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल भी तलाशी अभियान में जुटे हैं. घटनास्थल पर एक एंबुलेंस और एक दमकल टीम भी तैनात है. आसपास के इलाकों के लोगों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को चाय और भोजन उपलब्ध करवाया.
- ECR: ‘अवार्ड’ की चमक में छिपा आरटीआई का ‘अंधेरा’, ट्रांसफर-ड्यूटी खेल पर प्रशासनिक पर्दा! - June 30, 2026
- CKP DIVISION : नई ट्रांसफर पॉलिसी में प्रबंधन की ‘मनमानी’ से रनिंग स्टाफ में आक्रोश, बैकफुट पर SERMU, मुद्दा भुनाने मैदान में उतरी SERMC - June 29, 2026
- उत्तर पश्चिम रेलवे का बड़ा फैसला : जुलाई में 40 अतिरिक्त डिब्बों के साथ बढ़ेंगी हजारों सीटें - June 29, 2026




















































































