Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Samastipur : बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंटी, इंजन और दो बोगी अलग हुए

Samastipur. समस्तीपुर जिले में सोमवार को बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12565) का इंजन समेत दो बागियां अन्य डिब्बों से अलग हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना खुदीराम बोस और कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच सुबह करीब 10 बजे की है जिसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) सरस्वती चंद्र ने मीडिया से कहा, ‘घटना उस समय हुई जब बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दरभंगा से नयी दिल्ली की ओर जा रही थी. खुदीराम बोस और कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन का इंजन और दो बोगियां अन्य डिब्बों से अलग हो गए. हालांकि, घटना के समय ट्रेन की रफ्तार धीमी थी.’

चंद्र ने बताया कि एक घंटे की मशक्कत के बाद बोगियों को दोबारा जोड़ा गया, जिसके बाद उसे गंतव्य के लिए रवाना किया. उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों की एक टीम घटना के कारणों की जांच करेगी. सीपीआरओ ने बताया कि उक्त मार्ग पर ट्रेन यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

नये ज्वाइन टेक्नीशियन में ड्रॉपआउट रेट अधिक, वर्क प्रेशर-मेंटल स्ट्रेस से निपटने में आ रही मुश्किलें  50 परसेंट नए जॉइन करने वाले कुछ माह...

जोन/बोर्ड/डिवीजन

NEW DELHI. रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने 52 हफ्तों में 52 सुधारों की घोषणा की थी, लेकिन कई जोन से लेकर डिवीजन तक यह मजाक बनकर...