Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल न्यूज

Indian Railway : जनरल यात्रियों का आया ख्याल, 10,000 गैर-वातानुकूलित सवारी डिब्बे बनायेगा रेलवे

  • रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में गैर-वातानुकूलित सवारी डिब्बों के निर्माण का किया खुलासा 

New Delhi. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को संसद में कहा कि रेलवे की 10,000 गैर-वातानुकूलित सवारी डिब्बों के विनिर्माण की योजना है.
उन्होंने कहा कि मेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की संरचना संबंधी मौजूदा नीति के तहत 22 डिब्बों की रेलगाड़ी में सामान्य और स्लीपर श्रेणी के 12 गैर-वातानुकूलित डिब्बों और आठ वातानुकूलित डिब्बों का प्रावधान है. वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा, ‘‘कोविड महामारी के कारण 2019 से 2024 के बीच यात्री यातायात में काफी भिन्नता थी.बहरहाल, भारतीय रेल विभिन्न संरचना के साथ विभिन्न प्रकार की नियमित समय-सारणी वाली गाड़ियों जैसे उपनगरीय, कम दूरी की पैसेंजर गाड़ियों, लंबी दूरी/मेल एक्सप्रेस/सुपरफास्ट गाड़ियों का परिचालन करती है.

वैष्णव ने कहा, ‘‘मौजूदा नीति के अंतर्गत मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की संरचना के संबंध में 22 डिब्बों की गाड़ी में 12 सामान्य श्रेणी और स्लीपर श्रेणी के गैर- वातानुकूलित रेलडिब्बों और आठ वातानुकूलित रेलडिब्बों का प्रावधान है, जिससे सामान्य और गैर-वातानुकूलित स्लीपर कोच के यात्रियों को अधिक स्थान मिलता है.

उन्होंने कहा कि इस समय रेलगाड़ी सेवाओं के परिचालन के लिए उपयोग किए जा रहे कुल सवारी डिब्बों में से दो -तिहाई गैर-वातानुकूलित और एक-तिहाई वातानुकूलित हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय रेल ने अमृत भारत रेलगाड़ी सेवाओं का परिचालन भी शुरू कर दिया है जो यात्रियों को उच्च गुणवता वाली सेवाएं प्रदान करने वाली पूर्ण रूप से गैर-वातानुकूलित रेलगाड़ियां हैं.

उन्होंने कहा कि बढ़ी हुई मांग को ध्यान में रखते हए भारतीय रेल ने सामान्य श्रेणी और शयनयान श्रेणी के सवारी डिब्बों सहित 10,000 गैर-वातानुकूलित सवारी डिब्बों के विनिर्माण की योजना बनाई है.

रेलहंट के TELEGRAME चैनल से जुड़ने के लिए क्लिक करें या QR पर स्कैन करें 

लखनऊ में 100 लोगों की डायरेक्ट बहाली की सीबीआई जांच हो तो फंसेंगे कई अफसर, AIRF महामंत्री के बयान से मची हलचल

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

59 महीने बाद महानिदेशक लेखापरीक्षा ने लिया संज्ञान, डिवीजन में चल रहे गोलमाल की खुली पोल  SSE/P.WAY/DDU South और North की मिलीभगत से हुआ...

आरपीएफ-जीआरपी

BHOPAL. जबलपुर सीबीआई की टीम ने गुरुवार देर रात सागर में कार्रवाई करते हुए DyCE-II/Con/WCR को एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ...

आरपीएफ-जीआरपी

SER आईजी के मौन ने सिस्टम को बद से बदतर बनाया, सफेद हाथ बनकर रह गये CIB-SIB-IVG ASC/ROU अग्निदेव प्रसाद का आंध्र प्रदेश के...

रेल यूनियन

पूर्व रेलवे के पीसीएसटी से मिले यूनियन नेता, लंबित मांगों पर हुई लंबी वार्ता  KOLKATA. इंडियन रेलवे सिग्नल एंड मेंटेनर्स यूनियन (IRSTMU) ने 8वे...