Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

न्यूज हंट

Rath Yatra Special Train : पुरी के लिए बादामपहाड़ व बालेश्वर से स्पेशल ट्रेन रवाना

बालेश्वर से रवाना की गयी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन
  • बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन का हल्दीपोखर, टाटानगर, घाटशिला और चाकुलिया में होगा ठहराव

KOLKATTA. जगन्नाथ पुरी में होने वाली रथ यात्रा को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया था, जिसका शुभारंभ शनिवार को अलग-अलग स्टेशनों से किया गया. पुरी के लिए रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन को बादामपहाड़ स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. ओडिशा के वन पर्यावरण मंत्री गणेश राम सिंह ने ट्रेन को झंडी दिखायी.मौके पर पूर्व विधायक प्रहलाद पूर्ति भी मौजूद थे. पहली बार बादामपहाड़ से पुरी के लिए रथयात्रा स्पेशल ट्रेन चलायी गयी है. दक्षिण पूर्व रेलवे की ओर से जारी समय सारिणी अनुसार यह ट्रेन दो फेरे लगाएगी. इस ट्रेन का हल्दीपोखर, टाटा, घाटशिला और चाकुलिया में ठहराव होगा.

बादामपहाड़ से रवाना की गयी यात्रा स्पेशल ट्रेन

स्पेशल ट्रेन की यह होगी टाइमिंग

बादामपहाड़ से पुरी के लिए चलने वाली ट्रेन का नंबर 08379 होगा. बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन 6 और 14 जुलाई को पुरी के लिए खुलेगी. वहीं पुरी-बादामपहाड़ स्पेशल ट्रेन 8 और 16 जुलाई को खुलेगी. यह ट्रेन टाटानगर से होकर चलेगी. यह ट्रेन 10 कोच की होगी. बादामपहाड़-पुरी स्पेशल बादामपहाड़ से 6 और 14 जुलाई को सुबह 6 बजे खुलेगी, टाटानगर में यह ट्रेन रात 8:20 बजे पहुंचेगी. यहां 20 मिनट ठहरने के बाद ट्रेन रात 8:40 बजे पुरी के लिए खुलेगी. ट्रेन पुरी रात 9:15 बजे पहुंचेगी. दूसरी ओर से ट्रेन संख्या 08380 पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस 8 और 16 जुलाई को रात 2:30 बजे पुरी से खुलेगी जो टाटानगर दोपहर 2:10 बजे पहुंचेगी. दोपहर 2:30 बजे बादामपहाड़ के लिए रवाना होगी। बादामपहाड़ में यह ट्रेन रात 6:15 बजे पहुंचेगी.

बालेश्वर में सांसद व विधायक ने ट्रेन को दिखायी झंडी 

बालेश्वर स्टेशन पर सांसद, बालेश्वर प्रताप चंद्र सारंगी, विधायक, बालेश्वर मानस कुमार दत्ता, गोविंद चंद्र दास, रेमुना की उपस्थिति में आज 17.40 बजे बालेश्वर-पुरी-बालेश्वर रथ यात्रा स्पेशल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...