KHARAGPUR. खड़गपुर-मेदिनीपुर सेक्शन के गोकुलपुर रेलवे स्टेशन के निकट एक मालगाड़ी पटरी से उतर गयी. स्थानीय रेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, मालगाड़ी टाटा मेटालिक्स कारखाना में माल खाली करने के बाद वापस आ रही थी. इसी दौरान मालगाड़ी बेपटरी हो गयी. घटना की जानकारी पाकर रेल अधिकारी मौके पर पहुंचे और ट्रेन को पटरी पर लाने का काम शुरू करवाया. खड़गपुर डिवीजन के सीनियर डीसीएम आलोक कृष्णा ने दावा किया कि इस दौरान ट्रेनों का परिचालन सामान्य था.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026















































































