Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Thursday, November 5
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » Kanchanjunga Express Accident :  यात्रियों की परेशानी खत्म, अहले सुबह पहुंचे सियालदह
    रेलहंट स्पेशल

    Kanchanjunga Express Accident :  यात्रियों की परेशानी खत्म, अहले सुबह पहुंचे सियालदह

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskJune 18, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • एक्सिडेंट वाले रूट पर सात ट्रेनें कैंसिल,  37 डायवर्ट

    KOLKATTA. पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुई कंचनजंगा एक्सप्रेस के यात्रियों की परेशानी अब खत्म हो गयी, क्योंकि मंगलवार की सुबह ट्रेन के सुरक्षित डिब्बे अपने गंतव्य सियालदह स्टेशन पर पहुंच गये. एक्सिडेंट वाले रूट पर सात ट्रेनें कैंसिल कर दी गयी हैं. वही 37 ट्रेनों को डायवर्ट कर चलाया जा रहा है.

    न्यू जलपाईगुड़ी के निकट मालगाड़ी की टक्कर लगने के बाद कंचनजंगा एक्सप्रेस के तीन पिछले डिब्बे पटरी से उतर गये थे. इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई थी और कई घायल हो गए थे. पूर्वी रेलवे के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

    उत्तर बंगाल में सोमवार की सुबह बारिश के बीच न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 10 किलोमीटर दूर रंगापानी में हुई टक्कर में कंचनजंगा एक्सप्रेस के पीछे के कम से कम चार डिब्बे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये.

    एक अधिकारी ने बताया कि कोलकाता के महापौर फिरहाद हकीम, पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री स्नेहाशीष चक्रवर्ती और सियालदह मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक निगम यात्रियों की निकासी और उनके घरों तक आगे की यात्रा सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन पर मौजूद थे.

    पूर्वी रेलवे के अधिकारी ने बताया कि त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से चलने वाली 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस सोमवार की शाम 7.20 बजे सियालदह पहुंचने वाली थी, लेकिन हादसे के चलते वह अपने निर्धारित समय से आठ घंटे की देरी से मंगलवार की सुबह तीन बजकर 16 मिनट पर स्टेशन पहुंची.

    अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना से प्रभावित और डरे हुए असहाय यात्रियों को यात्रा के दौरान मालदा शहर और सियालदह सहित विभिन्न स्टेशनों पर चिकित्सा सुविधाएं, भोजन और पानी मुहैया कराया गया.
    राज्य सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद समस्याओं को देखते हुए राज्य परिवहन विभाग ने सियालदह स्टेशन पर यात्रियों को बसें और छोटे वाहन उपलब्ध कराए, ताकि वह आराम से अपने घर जा सकें.

    indian railway train accident west Bengal
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous Articleदुनिया के सबसे ऊंचे पुल चिनाब रेल ब्रिज पर भारत ने उतार दी ट्रेन, ट्रायल सफल
    Next Article NAGPUR : कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे में मृत ट्रेन मैनेजर को दी श्रद्धांजलि
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    रेलहंट स्पेशल

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026
    Latest Posts

    आगरा AOM आत्महत्या मामले में निशाने पर आये SR DOM, रेलवे बोर्ड लेगा एक्शन!, जाने क्या है प्रताड़ना से ‘VRS’ तक की कहानी

    November 4, 2026

    RPF के नये DG ने संभाली कमान, दानापुर इंस्पेक्टर प्रदीप बरनवाल पर गिरी गाज, IPF संजीव कुमार को प्रभार

    November 3, 2026

    JHANSI DIVITION में मान्यता प्राप्त यूनियनों की तानाशाही या अवैध वसूली! चंदा कटौती पर रेलकर्मियों का फूटा गुस्सा

    November 3, 2026

    भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) ने लॉन्च की मासिक ई-पत्रिका, संगठन संवाद और कर्मचारी हितों को मिलेगी नई मजबूती

    November 2, 2026

    आगरा DRM ऑफिस में संदिग्ध हालत में मिला AOM का शव, परिवार ने लगाया मानसिक प्रताड़ना के आरोप

    November 2, 2026

    CKP DIVISION: रेलवे लीज जमीन अतिक्रमण के विवादों में घिरे IOW/LAND उपेंद्र कुमार सिंह हटाए गए, MDDTI भेजे गए, अशोक कुमार होंगे नये SSE

    November 1, 2026

    रेलवे कर्मचारी और पेंशनर्स अब राजधानी-शताब्दी में एक श्रेणी से ऊपर कर सकेंगे यात्रा, देना होगा ‘डिफरेंस ऑफ फेयर’

    October 31, 2026

    देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर काे आज रवाना करेंगे पीएम मोदी, वाराणसी से दिल्ली तक महिला क्रू-सदस्यों के हाथों में होगी कमान

    October 31, 2026

    डेढ़ साल बाद भी ज्यादातर लोकोमोटिव्स में नहीं लग सका FSD और टूल बॉक्स, लोको पायलटों का संघर्ष जारी

    October 31, 2026

    ₹69,000 न्यूनतम वेतन, 8वें वेतन आयोग से बड़ी उम्मीद या सिर्फ कागजी छलावा! रेलकर्मी उठा रहे सवाल

    October 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group