Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

देश-दुनिया

पीएम मोदी ने सरकारी कर्मचारियों को भी जीत का दिया श्रेय, कहा – जनता से जुड़ेगा PMO

Modi In PMO . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को प्रधानमंत्री कार्यालय में पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को भी अपनी जीत की भागीदार बनाया और कहा कि – इस जीत के बड़े हकदार भारत के सरकारी कर्मचारी है इसलिए पीएमओ जनता का कायार्लय बने. पीएम ने कहा कि 10 साल के बाद मिली जीत के सच्चे हकदार सरकारी कर्मचारी हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पीएमओ में कर्मचारियों को संबोधित किया. कहा कि आने वाले वर्षों में वैश्विक मापदंडों से भी आगे जाकर काम करना है.

जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को हमें पहुंचाना है

प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरा शुरू से प्रयास रहा है कि PMO सेवा का अधिष्ठान और People’s PMO (जनता का प्रधानमंत्री कार्यालय) बने. सरकार का मतलब सामर्थ्य, समर्पण और संकल्पों की नई ऊर्जा है. हमारी टीम के लिए ना तो समय का बंधन है, ना सोचने की सीमाएं और ना ही पुरुषार्थ के लिए कोई तय मानदंड. इस विजय के बड़े हकदार भारत सरकार के कर्मचारी भी हैं, जिन्होंने एक विजन के लिए खुद को समर्पित कर देने में कोई कमी नहीं रखी. ये चुनाव हर सरकारी कर्मचारी के 10 साल के पुरुषार्थ पर मुहर लगाते हैं. इस विजय के बड़े हकदार और सच्चे हकदार आप लोग हैं.

उन्होंने कहा, कि उन सभी को मेरा निमंत्रण है, जो विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समर्पित भाव से खप जाना चाहते हैं. अब समय 10 साल जो मैंने सोचा, उससे ज्यादा सोचने और करने का है. अब जो करना है, वैश्विक मापदंडों को पार करते हुए करना है. जहां कोई नहीं पहुंचा, वहां अपने देश को हमें पहुंचाना है.

Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

न्यूज हंट

इमरजेंसी आरक्षण कोटा आवंटन में चल रहे गोलमाल की भी जांच कर रही है सीबीआई ठेकेदार से बकाया 8.50 लाख का लंबित बिल क्लीयर...

आरपीएफ-जीआरपी

Dhanbad : धनबाद के डीआरएम कार्यालय में शुक्रवार को CBI ने छापेमारी की है. छापेमारी में SR DEE (G)  संजीव कुमार को हिरासत में...

आरपीएफ-जीआरपी

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के भोजूडीह ब्रांच का वर्किंग प्रेसिडेंट है रविंद्र कुमार  DHANBAD. सीबीआइ की टीम ने भोजूडीह रेलवे जंक्शन के बंगलोपाड़ा...

न्यूज हंट

डिवीजन के दो TTE मिहिर कुमार और शहजादा खान को मिलती है हावड़ा – बेंगलूरु दुरंतो में लगातार ड्यूटी प्रीमियम लिंक के नाम पर...