KOLKATTA. दक्षिण पूर्व रेलवे परीक्षा स्पेशल के रूप में टाटा से पटना और रांची से पटना के बीच दो ट्रेन चलायेगा. 08639/08640 रांची-पटना-रांची परीक्षा स्पेशल रांची से पटना के लिए 08639 अप रांची-पटना परीक्षा स्पेशल बनकर 08.06.2024 को रांची से 14.10 बजे रवाना होगी. उसी दिन 23.00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 08640 पटना-रांची परीक्षा स्पेशल 09.06.2024 को पटना से 21.10 बजे रवाना होगी और अगले दिन 05.30 बजे रांची पहुंचेगी. इसका ठहराव मुरी, कोटशिला और बोकारो स्टील सिटी में होगा.
उधर 08109/08110 टाटानगर-पटना-टाटानगर परीक्षा स्पेशल 08109 टाटानगर-पटना परीक्षा स्पेशल बनकर 08.06.2024 को शाम 16.15 बजे टाटानगर से रवाना होगी और अगले दिन 03.00 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में, 08110 पटना-टाटानगर परीक्षा स्पेशल 09.06.2024 को 21.15 बजे पटना से रवाना होगी और अगले दिन 07.15 बजे टाटानगर पहुंचेगी. इस ट्रेन का ठहराव चांडिल, पुरुलिया, भोजूडीह और मोहुदा में होगा.
- योगा एक्सप्रेस में खूनी झड़प: दरवाजे पर खड़े होने के विवाद में दिल्ली मेट्रो के सुरक्षा गार्ड की पीट-पीटकर हत्या, 8 गिरफ्तार - June 20, 2026
- रेलवे का सर्जिकल स्ट्राइक : आज से लागू हुआ नया नियम, 10 हजार तक होगा जुर्माना, अवैध वेंडिंग में जायेंगे जेल ! - June 20, 2026
- TATANAGAR : 4 टन की पार्सल बोगी में 6 टन लोडिंग की पुष्टि, पार्सल घोटाले पर क्यों मौन हैं CKP DRM! - June 18, 2026
















































































