Close Menu
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Facebook X (Twitter) Instagram Threads YouTube Telegram
    Sunday, October 25
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    Rail HuntRail Hunt
    Subscribe
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
      • सर्कुलर / आर्डर
      • रेलवे की निविदा
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • गपशप
      • साक्षात्कार
    • अभिमत
    • मीडिया
      • सोशल मीडिया
      • समाज-संस्कृति
    • संपर्क
    Rail HuntRail Hunt
    • होम
    • रेलहंट स्पेशल
    • रेल न्यूज
    • बोर्ड/जोन
    • रेल यूनियन
    • रेल यात्री
    • आरपीएफ-जीआरपी
    • अभिमत
    • गपशप
    • मीडिया
    • समाज-संस्कृति
    Home » CKP DIVISION : रेल अधिकारियों को भारी पड़ेगी राउरकेला-टाटानगर में बिकने वाली ”बिरयानी”!
    रेलहंट स्पेशल

    CKP DIVISION : रेल अधिकारियों को भारी पड़ेगी राउरकेला-टाटानगर में बिकने वाली ”बिरयानी”!

    Railhunt News DeskBy Railhunt News DeskApril 28, 2024
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    • रेलवे का खाना बना जहर ! 109 यात्रियों की बिगड़ी तबीयत, सबक लेने को तैयार नहीं रेलवे अधिकारी
    • दोनों स्टेशनों पर अवैध वेंडर की धमा-चौकड़ी रोकने को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है रेल प्रशासन   

    ROURKELA. यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अंडा-करी व अंडा बिरयानी खाकर 100 से अधिक यात्रियों की तबीयत खराब होने की खबर जिनती चिंताजनक है उतनी ही चुनौतीपूर्ण भी. घटना गुरुवार 25 अप्रैल 2024 की शाम की है जो देश के सभी अखबारों की सुर्खियां तक बनी. रेलवे ने यात्रियों का इलाज किया और संतोष की बात यह रही कि किसी भी यात्री की तबीयत अधिक खराब नहीं हुई और सभी सकूशल अपने घर पहुंच गये. अब सवाल यह उठता है कि चक्रधरपुर रेल मंडल प्रशासन क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है ?

    रेलमंडल के दो बड़े स्टेशन टाटानगर और राउरकेला में अवैध वेंडरों की बाढ़ सी आ गयी है. चार लाइसेंसी के नाम पर दर्जनों की संख्या में अवैध वेंडर स्टेशन पर खाने-पीने की सामग्री ऊंची कीमत पर बेच रहे. इसमें बिरयानी ही प्रमुख है क्योंकि मूल्य से अधिक कीमत पर इसे आसानी से बेचा जा रहा है. यह खाना अनपैक्ड है और इसकी गुणवत्ता की गारंटी लेने वाला कोई नहीं क्योंकि यह खाना अवैध वेंडरों द्वारा दिया जा रहा है. प्रशासन के सामने यह बात रखने पर जांच के नाम पर कुछ लोगों को पकड़कर जुर्माना की खानापूर्ति कर दी जाती है और फिर से वहीं सब शुरू हो जाता है.

    राउरकेला स्टेशन पर सेफ्टी नियमों की भी अवहेलना करते है वेंडर

    स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करने वाले आरपीएफ की भूमिका अवैध वेंडिंग को लेकर शुरू से ही संदेह के घेरे में रही है. अवैध वेंडिंग के मामले में टाटानगर ही नहीं राउरकेला में भी आरपीएफ के प्रभारी व जवानों को गंभीर आरोपों का सामना करना पड़ रहा है. कहा तो यहां तक जाता है कि आरपीएफ के जवानों की निगरानी में ही अवैध वेंडिंग स्टेशन पर करायी जाती है. राउरकेला में फिलहाल लगातार हो रही शिकायतों पर कुछ सख्ती कॉमर्शियल की ओर से की गयी, इसके बावजूद आरपीएफ सीआईबी के लोगों की मौजूदगी में झारसुगुड़ा छोर पर अवैध वेंडिंग अब भी करायी जा रही है.

    यह भी पढ़ें : KANPUR : ट्रेन में अंडाकरी व अंडा बिरयानी खाते ही 40 से अधिक यात्रियों की तबीयत बिगड़ी

    यशवंतपुर-गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अंडा-बिरयानी खाकर यात्रियों की तबीयत बिगड़ने की घटना ने अवैध वेंडिंग के साथ ही रेलवे से स्वीकृत वेंडरों द्वारा आपूर्ति किये जाने वाले खाने की गुणवत्ता की जांच को लेकर रेलवे अधिकारी सीधे-सीधे कटघरे में हैं जिनका मौन हजारों यात्रियों की जान को हर दिन संकट में डाल रहा है. इन घटनाओं को रोकने के लिए डिवीजन के आला अधिकारी भी कभी गंभीरता नहीं दिखाते. जानकारों का कहना है कि अगर किसी भी स्तर पर ईमानदारी से सख्ती बरती जाये तो अवैध वेंडरों की स्टेशनों पर पहुंच नामुमकीन है लेकिन निहित स्वार्थ वश आरपीएफ व कॉमर्शियल के लोग इस मामले में मौन साध रहे हैं.

    रेल प्रशासन यह जांच कर रहा है कि अंडा-बिरयानी और अंडा-करी में ऐसा क्या था जिसे खाकर यात्री फूड प्वाइजनिंग के शिकार हुए. बताया जाता है कि गर्मी के कारण खाद्य सामग्री खराब हो गयी थी जिसे फेंकने की जगह वेंडरों ने कमाई के लिए यात्रियों को बेच दिया. हालांकि घटना के बाद आरआईसीटीसी के एक अधिकारी ने अपने प्रारंभिक बयान में इसे अवैध वेंडरों द्वारा आपूर्ति किया गया खाना बताया था. सही स्थिति तो जांच में सामने आयेगी लेकिन रेलवे अधिकारियों की यह लापरवाही यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है. चेतावनी चक्रधरपुर डिवीजन में भी गंभीर है जिस पर रेलवे अधिकारियों को ध्यान देना चाहिए.

    CHAKRADHARPUR DIVISION Illegal vendors at Tatanagar Rourkela station Illegal vendors selling biryani IRCTC KHARAGPUR DIVISION Passengers' health deteriorated after eating biryani RAILWAY NEWS SOUTH EASTERN RAILWAY रेलवे समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Threads Copy Link
    Previous ArticleS &T कर्मियों को नहीं मिल रहा डिस्कनेक्शन, शॉर्ट-कट के लिए किया जा रहा मजबूर : आलोकचंद्र
    Next Article GAJIPUR : रेलवे ट्रैक का फिश प्लेट व ब्रिज का नट-बोल्ट कबाड़ी को बेच डाला
    Railhunt News Desk
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    देश के अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल्स और पत्रकारों का एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य रेलवे और परिवहन जगत की खबरों को पूरी विश्वसनीयता के साथ प्रस्तुत करना है।

    Related Posts

    आरपीएफ-जीआरपी

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026
    अभिमत

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026
    रेल यात्री

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026
    Latest Posts

    SE Railway: सवालों के घेरे में RPF के तबादले, कार्यकाल पूरा होने से पहले ही सुधीर कुमार को तीसरी बार मिली मलाईदार पोस्टिंग, महकमे में आक्रोश

    October 25, 2026

    क्या ‘रेल जन-संवाद’ से सुधरेंगे हालात, या औपचारिकता बनकर रह जाएगा रेलवे का विशेष अभियान!

    October 23, 2026

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 28 अक्टूबर को ‘पुरी-बादामपहाड़ एक्सप्रेस’ को दिखायेंगी हरी झंडी, रेलवे ने शुरू की तैयारी

    October 23, 2026

    रेलवे में स्वच्छता क्रांति: चेयरमैन सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों संग की सीधी बात, 20 ‘स्वच्छाग्रही’ सम्मानित

    October 23, 2026

    रेलवे की सुरक्षा पर झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर तोड़ना अब गैर-जमानती अपराध

    October 22, 2026

    शव के साथ घंटों इंतजार! 8 घंटे लेट हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल, गूंजे ‘इंडियन रेलवे हाय-हाय’ के नारे

    October 21, 2026

    TATANAGAR से पुरी के बीच बादामपहाड़ होकर चलेगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी

    October 21, 2026

    ECR: धनबाद में जीएम डिंपी गर्ग ने कहा – तीसरी और चौथी लाइन बिछने के बाद ही दिल्ली-बेंगलुरु की सीधी ट्रेनें

    October 20, 2026

    ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट: अब काउंटर टिकट पर भी मिलेगा बीमा कवर, 27 अक्टूबर से नया नियम लागू

    October 19, 2026

    रेलवे ट्रैक पर हाथियों का ‘डेरा’, हावड़ा-मुंबई मुख्य मार्ग किया जाम, चार ट्रेनें घंटों खड़ी रही

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram
    • About Us
    • Advertisement
    • Write for Us
    • Editorial Policy
    • Privacy
    • Cookies Policy
    • Contact Us
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Railhunt Group