Connect with us

Hi, what are you looking for?

Rail Hunt

रेल यूनियन

North Eastern Railway श्रमिक संघ की सिग्नल शाखा में मनाया गया होली मिलन समारोह

पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ मुख्यालय मंडल, सिग्नल शाखा,  के तत्वाधान में होली मिलन समारोह सिग्नल शाखा के संघ कार्यालय पर आयोजित किया गया. इसकी अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश गिरि तथा संचालन  देवेंद्र कुमार पांडे, शाखा मंत्री ने की. होली मिलन समारोह में मुख्य कारखाना प्रबंधक पवन कुमार एवं सहायक मुख्य कारखाना प्रबंधक वीरेश श्रीवास्तव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे.

शाखा प्रभारी महेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने अबीर-गुलाल लगाकर सबका स्वागत किया. सभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य कारखाना प्रबंधक कारखान प्रबंधक ने कर्मचारियों को एकजुट होकर कारखाने को उन्नतशील बनाए रखने को कहा. समारोह में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय मंत्री जेपी गुप्ता एवं संघ के महामंत्री बजरंगी दुबे बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे. उन्होंने सिग्नल कारखाना कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं दी.

होली मिलन समारोह में संगठन के शाखा मंत्री देवेंद्र पांडे, राजन शुक्ला, रुद्र नारायण पांडे, सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार यादव, महेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने होली के गीतों से सबको झुमने को मजबूर किया. होली मिलन समारोह में अशोक कुमार सुदृष्टि सिंह, पवन कुमार, एन के माझी, रामदयाल पासवान, रमेश वर्मा, सुरेंद्र मिश्रा, राजकुमार यादव, सुनील श्रीवास्तव मुकेश कुमार आदि शामिल थे. मीडिया प्रभारी  अजय कुमार यादव ने बयान जारी कर यह जानकारी दी.

Railhunt News Desk
Follow Us
Spread the love

अभी अभी

You May Also Like

जोन/बोर्ड/डिवीजन

• रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: चिकित्सा परिचर्या नियम (RMAR), 2013 के पैरा 601 (4) में हुआ संशोधन • हार्ट अटैक, दुर्घटना और प्रसव...

आरपीएफ-जीआरपी

मीडिया के सामने दिया बयान, 24 घंटे के भीतर तबादला, अचानक मोदी-शाह को सैल्यूट करने लगे कमांडेंट  AGRA. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी...

न्यूज हंट

TATANAGAR/CKP. दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर (CKP) रेल मंडल का वाणिज्य (Commercial) विभाग एक बार फिर भेदभावपूर्ण तबादलों और प्रशासनिक विसंगतियों को लेकर सुर्खियों...

आरपीएफ-जीआरपी

वर्दी का रौब पड़ा भारी, स्टेशन मास्टर को केबिन से खींचकर प्लेटफॉर्म पर घसीटा, पीटा, बिना चेन पुलिंग महिला यात्री से 1000 रुपये वसूलने...